{"_id":"69d94103f192279ffc01b1d1","slug":"221-lakh-voters-decreased-in-the-perfume-city-chhibramau-is-at-the-forefront-kannauj-news-c-214-1-knj1007-147364-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: इत्रनगरी में घटे 2.21 लाख मतदाता, छिबरामऊ सबसे आगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: इत्रनगरी में घटे 2.21 लाख मतदाता, छिबरामऊ सबसे आगे
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी गई है। इत्रनगरी की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 2.21 लाख मतदाता सूची से हटाए गए हैं। यह पिछली सूची की तुलना में 17.21 फीसदी की कमी है। इसमें छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा, जहां 20.60 प्रतिशत मतदाता कम हुए हैं। अंतिम प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची प्रदान की। इत्रनगरी में 12.89 लाख में से घटकर अब 10.67 लाख मतदाता रह गए है।
जिला निर्वाचन अधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने बताया कि 27 अक्तूबर 2025 को पुनरीक्षण प्रक्रिया शुरू हुई थी। तब जिले में कुल 12.89 लाख मतदाता थे। शुक्रवार को प्रकाशित अंतिम सूची में यह संख्या घटकर 10.67 लाख हो गई है। निर्वाचन विभाग ने सूची को पारदर्शी बनाने के लिए अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) श्रेणी पर विशेष ध्यान दिया। जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदाताओं की संख्या में काफी गिरावट आई है। छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 98,962 मतदाता कम हुए हैं, जो 20.60 फीसदी है। तिर्वा विधानसभा क्षेत्र में 58,193 यानी 15.24 फीसदी की कमी दर्ज की गई। कन्नौज सदर विधानसभा में 64,733 अर्थात 15.16 फीसदी मतदाता कम हुए हैं।
अंतिम सूची के अनुसार जिले में पुरुष मतदाताओं की संख्या 5.88 लाख है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 4.78 लाख दर्ज की गई है। इसके अलावा कुल 32 थर्ड जेंडर मतदाता ही पंजीकृत हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बिनीत कटियार ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान एक सतत प्रक्रिया है और छूटे हुए मतदाता पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर अपना नाम सूची में जुड़वा सकते हैं।
अभियान में 97,888 मतदाता मिले लापता
निर्वाचन विभाग ने मतदाता सूची से अपात्र नामों को हटाने के लिए अनुपस्थित, स्थानांतरित और मृत (एएसडी) श्रेणी को एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में इस्तेमाल किया। इस श्रेणी में कुल 2.78 लाख मतदाताओं को शामिल किया गया। इनमें 38,044 मृतक मतदाता थे जिनके नाम सूची से हटाए गए। 1.18 लाख मतदाता ऐसे थे जो स्थायी रूप से जिले से बाहर स्थानांतरित हो चुके थे। इसके अलावा, 97,886 मतदाता अनुपस्थित पाए गए जिनके नाम भी सूची से हटाए गए।
एसआईआर से पहले की स्थिति
विधानसभा क्षेत्र पुरुष महिला थर्ड जेंडर योग
छिबरामऊ 255714 224630 15 480359
तिर्वा 204664 177097 21 381782
कन्नौज 227548 199519 12 427079
कुल योग 687926 601246 48 1289220
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एसआईआर के बाद की स्थिति

छिबरामऊ 209532 171858 07 381397
तिर्वा 179793 143780 16 323589
कन्नौज 199410 162927 09 362346
कुल योग 588735 478565 32 1067332

Trending Videos