{"_id":"69d9403fcce4c8d48c00977c","slug":"bjps-mandal-training-on-12th-and-13th-kannauj-news-c-214-1-knj1008-147386-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाजपा का मंडल प्रशिक्षण 12 व 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाजपा का मंडल प्रशिक्षण 12 व 13 को
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की और जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कस्बे के तिर्वा रोड पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए छिबरामऊ की विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री अर्चना पांडेय ने कहा कि संगठन में मंडल स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्व से ही आयोजित होते रहे हैं। इसी क्रम में 12 और 13 अप्रैल को प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास, विचारधारा और उनके कर्तव्यों की जानकारी दी जाएगी, ताकि वे संगठन में एक सक्षम और जिम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में अपनी भूमिका निभा सकें।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को न केवल वैचारिक रूप से मजबूत किया जाता है, बल्कि उन्हें संगठनात्मक कार्यों के प्रति भी जागरूक किया जाता है। इससे कार्यकर्ताओं में नेतृत्व क्षमता का विकास होता है और संगठन को मजबूती मिलती है। बैठक में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रामानंद कटियार ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन की रीढ़ होते हैं। इनके माध्यम से कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और दिशा मिलती है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, जिला मंत्री संजीव गुप्ता, ब्लाक प्रमुख पति राजीव सिंह उर्फ पुच्ची ठाकुर, तेराजाकेट मंडल अध्यक्ष अरुण सिंह, गुरसहायगंज नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल तथा तालग्राम मंडल के महामंत्री संजय कटियार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos