सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead cattle found behind Chandapur cowshed, action taken against caretaker

Kannauj News: चांदापुर गोशाला के पीछे मृत मिले गोवंश, केयरटेकर पर कार्रवाई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Dead cattle found behind Chandapur cowshed, action taken against caretaker
विज्ञापन
गुगरापुर। गोशाला के पीछे गोवंश मृत अवस्था में पड़े मिलने से शुक्रवार को सामाजिक संगठनों में नाराजगी है। केयरटेकर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगों ने गोशाला पहुंचकर हंगामा किया। इस बीच दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बीडीओ के निर्देश पर शव दफनाए गए।
Trending Videos

विकास खंड गुगरापुर के चांदापुर स्थित गोशाला के पीछे मृत गोवंश मिलने से हड़कंप मच गया। सुबह जानकारी होते ही विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और गोशाला की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए। देवसेना के प्रदेश मीडिया प्रभारी गोपाल दुबे, जिलाध्यक्ष विकास तिवारी, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता और राजकुमार द्विवेदी सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। इसी दौरान ग्राम प्रधान अमिता यादव के पिता राजेंद्र यादव भी मौके पर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई और माहौल तनावपूर्ण बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कुछ पदाधिकारियों ने मारपीट के भी आरोप लगाए। इससे स्थिति और बिगड़ गई। सूचना पर कुसुमखोर चौकी प्रभारी विनय कुमार और खंड विकास अधिकारी रतीराम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लेते हुए जांच के निर्देश दिए। बाद में खंड विकास अधिकारी रतीराम के आदेश पर मृत गोवंश को जेसीबी की मदद से मिट्टी में दफन कराया गया। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय हिंदू शक्ति सेना के गौ रक्षा प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक रंजीत पांडेय और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष आचार्य डॉक्टर रजनीश दुबे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोवंशों की दयनीय स्थिति परनाराजगी जताते हुए जिम्मेदारों को चेतावनी दी और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। ग्राम प्रधान अमिता यादव ने कहा कि गोशाला में गोवंशों की देखरेख के लिए नियमित व्यवस्था की जा रही है।
खंड विकास अधिकारी रतिराम का कहना है कि प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर एक केयरटेकर को हटा दिया गया है। गोशाला संचालन का प्रभार अब सचिव को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि चारा, पानी और उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed