{"_id":"69d9406efdbba311fc0c5a4a","slug":"farrukhabad-bakery-worker-dies-after-being-hit-by-a-train-kannauj-news-c-12-knp1038-1485183-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रेन से कटकर फर्रुखाबाद के बेकरी कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रेन से कटकर फर्रुखाबाद के बेकरी कर्मचारी की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मानीमऊ में रिश्तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए फर्रुखाबाद के बेकरी कर्मचारी की गुरुवार की देर रात ट्रेन से कटकर मौत हो गई। शुक्रवर की सुबह तक उसका शव ट्रैक के किनारे पड़ा रहा। लाेगाें ने जब देखा तो पुलिस को सूचना दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मकदूमापुर के सामने रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा था। सुबह लोगों ने देखा तो भीड़ लग गई। थोड़ी देर बाद मियांगंज के लोगों ने युवक की शिनाख्त फर्रुखाबाद जिले की कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ललई निवासी फरमान (28) के रूप में की। बताया गया कि वह दो दिन पहले बहनोई मियांगंज के पूर्व प्रधान अब्दुल खलिक के घर आया था। गांव के पप्पू पठान की बेटी की शादी में भी वह शामिल हुआ था। इसके बाद वह रात को मकदूमापुर रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर चला गया। रात में ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आकर कट गया।
फरमान दिल्ली के ओखला औद्योगिक क्षेत्र के बेकरी का काम करता है। वह बेकरी के लिए मियांगंज व मकदूमापुर से कारीगरों और मजदूरों को लेने आया था। घटना की जानकारी होते ही परिजन व रिश्तेदार भी घटनास्थल पर पहुंच गए और वहां चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा कैसे हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos