पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   26 poles toppled, power supply to 58 villages cut off in 10-minute storm.

Kannauj News: 10 मिनट की आंधी से 26 पोल टूटे, 58 गांवों की बत्ती गुल

Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
26 poles toppled, power supply to 58 villages cut off in 10-minute storm.
उमर्दा/तालग्राम। क्षेत्र में शनिवार रात आई तेज आंधी ने भारी तबाही मचाई। 10 मिनट की आंधी में 26 पोल टूट गए और 58 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इसके साथ ही कई पेड़ टूट गए और घरों पर रखे टिनशेड व छप्पर भी उड़ गए। बिजली विभाग ने उमर्दा कस्बा समेत कुछ गांवों की बिजली आपूर्ति रविवार को बहाल कर दी है। अभी भी बड़ी संख्या में गांव अंधेरे में हैं और ग्रामीण भीषण गर्मी में बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन


उमर्दा बिजली उपकेंद्र से 58 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। रात में उमर्दा क्षेत्र में आई आंधी से 22 पोल टूट गए और कई गांवों में पेड़ भी उखड़ गए। भीषण गर्मी और उमस में बिजली न आने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पूरी रात अंधेरे में कटी और सुबह पीने के पानी तक की दिक्कत हुई। बिजली न आने पर हैंडपंप ग्रामीणों का सहारा बने। आंधी के बाद बिजली निगम की टीम ने सप्लाई बहाल करने के लिए काम शुरू कर दिया। एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि आंधी से 22 पोल टूटे हैं। कर्मी बिजली सप्लाई बहाल करने में लगे हुए हैं।
विज्ञापन


इन गांवों की बिजली हुई गुल
भरखरा, सुखी ,तुलापुरवा,तारापुरवा, दैलेपुरवा, कुढ़िना, सरौली, हिम्मतपुर, ड्योढ़ा, दिसरापुर, कन्हईपुरवा, जोतपुरवा, मवैइया, भगवानपुर समेत 58 गांवों की बिजली गुल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो :39: टूटे बिजली पोल से गिरा ट्रांसफार्मर। संवाद
फोटो :40: आंधी में टूटा पेड़। संवाद

टूटे चार पोल और उड़े टिन शेड
तालग्राम क्षेत्र के ग्राम लालसहायपुरवा शनिवार रात आंधी-तूफान ने ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ा दीं। 10 मिनट तक चली तेज हवाओं ने गांव में भारी नुकसान पहुंचाया। ग्रामीण रामलखन के नलकूप का ट्रांसफार्मर पोल टूट गया जबकि गांव में चार बिजली के पोल क्षतिग्रस्त होने से पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। तूफान की चपेट में आने से रामपाल की टिन शेड उड़ गई और पप्पू का छप्पर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। तेज हवाओं के कारण कई बड़े पेड़ टूटकर सड़क और खेतों में गिर पड़े, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। गांव के बुजुर्ग अहिवरन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में इतना भीषण तूफान पहले कभी नहीं देखा। अवर अभियंता भूपेंद्र सिंह का कहना है कि लाइन पोल को दुरुस्त कराने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
-----------
33 हजार लाइन पर पेड़ गिरने से 13 घंटे आपूर्ति बाधित

गुरसहायगंज। 33 हजार वोल्ट की बिजली लाइन पर शनिवार की देर रात पेड़ गिरने से 13 घंटे तक क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित रही। इससे इलाके में अंधेरा पसर गया और लोग रात भर उमस से बेहाल रहे। सुबह तक बिजली न आने से लोगों को पेयजल संकट से जूझना पड़ा।




तालग्राम उपखंड के पोषण सराय प्रयाग क्षेत्र में रात नौ बजे कटौती के बाद 12 बजे जैसे ही आपूर्ति शुरू हुई। तभी गांव बिरौली के पास वन क्षेत्र में 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से उपकेंद्र को मिलने वाली आपूर्ति ठप हो गई। इसका असर सरायप्रयाग, सराय दौलत, बबरापुर, अलमापुर, नरूइया, तेराजाकेट सहित लगभग 20 गांवों पर पड़ा। सुबह अवर अभियंता अजीत कुमार के निर्देशन में सराय प्रयाग उपकेंद्र के लाइनमैन मयूर राठौर, अनिल, ऋषि यादव, राजीव और मंगल ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत की। आवश्यक कार्य पूरा होने के बाद सुबह करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed