पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   wedding procession was to arrive at 8, but the girl ran away with her lover

वो परिवार का सम्मान भी साथ ले गई: आठ को आनी थी बरात, घर में चल रही तैयारियां, युवती प्रेमी संग भागी

Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 29 Jun 2026 12:01 AM IST
सार

Kannauj News: शादी से पहले युवती प्रेमी संग भाग गई। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
wedding procession was to arrive at 8, but the girl ran away with her lover
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

युवती की आठ जुलाई को बरात आनी है, घर में तैयारी चल रही है। शादी से 10 दिन पहले ही युवती घर से जेवर और नकदी लेकर प्रेमी के साथ भाग गई। पिता की तहरीर पर दो आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। क्षेत्र के एक गांव की निवासी युवक ने बताया कि पुत्री की आठ जुलाई को बरात आनी थी। घर में विवाह की तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि पुत्री को गांव का अमन शुक्रवार रात 11 बजे बहला फुसलाकर कर ले गया है। पुत्री को ले जाने में गांव के पारुल ने साजिश रची और उसका साथ दिया। पुत्री घर से रखे 2.80 लाख नकद और सोने की जंजीर, बृजबाला, पायल बिछुआ आदि जेवर भी ले गई। पिता ने आरोपी युवक के परिजनों से संपर्क किया तो उन्होंने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी विनय कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। युवती और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। मामले की जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed