पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kicks and punches fly at wedding procession; FIR registered against uncle and nephew.

Kannauj News: बरात में चले लात-घूसे, चाचा-भतीजे पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Kicks and punches fly at wedding procession; FIR registered against uncle and nephew.
गुरसहायगंज (कन्नौज)। रंजिश के चलते शादी समारोह में द्वारचार के दौरान चाचा-भतीजे ने गांव के दो लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हरदोई जिले के थाना सांडी क्षेत्र के गांव धोंधी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह रात में गांव निवासी अनुराग द्विवेदी की बरात में शामिल होने के लिए कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के गांव मोहनपुर रतनपुर स्थित संयोगिता रोड स्थित एक मैरिज लॉन आए थे। साथ में चालक सोनू भी मौजूद था। रात 12.20 बजे द्वारचार की रस्म चल रही थी। तभी गांव के अमलेंद्र और उसके भतीजे अमन ने रंजिश के चलते गालीगलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लात-घूंसों से पीटने लगे।
विज्ञापन

बचाने आए चालक सोनू को भी पीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों के कपड़े फट गए तथा अंदरूनी चोटें आईं। आरोप है कि दूल्हे की गाड़ी का शीशा भी तोड़ दिया। इसके बाद दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना से विवाह समारोह में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed