पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Wife accuses in-laws of murder.

Kannauj News: पत्नी ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 29 Jun 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Wife accuses in-laws of murder.
खड़िनी। खड़िनी नहर पुल के पास स्थित ढाबा संचालक के पुत्र की मौत के मामले में पत्नी ने रविवार को ससुरालीजनों पर हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है। युवक की पत्नी ने कार्रवाई के लिए तहरीर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


मूल रूप से मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के थाना नगरा के ग्राम दका निवासी राजवीर सिंह तोमर खड़िनी में नहर के पास टिनशेड में ढाबे का संचालन करते हैं। शुक्रवार रात उनका पुत्र अंकेश (24) ढाबे के अंदर सोने गया था जबकि माता-पिता बाहर सो रहे थे। रात में अंकेश ने पास में बनी टिनशेड के लोहे के एंगल में साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी थी। सुबह पिता राजवीर सिंह को पुत्र का शव फंदे पर लटकता मिला था।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी तरफ अंकेश की पत्नी सोनम उर्फ गुड़िया ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी पुलिस आत्महत्या और हत्या के दावों के बीच के हर पहलू की बारीकी से जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed