पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Body of missing youth found in field

Kannauj News: खेत में मिला लापता युवक का शव

Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found in field
सकरावा। वहीदपुर और बीबीपुर गांव के बीच एक खेत में युवक का शव रविवार को पड़ा मिला। युवक शनिवार को घर से निकला था अैर मानसिक रूप से बीमार था। पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन


ग्राम उमरपुर निवासी सत्यवान (28) बिना बताए घर से निकल गया था। घर न पहुंचने पर परिजनों ने तलाश की पर पता नहीं चल पाया। सुबह परिवार के लोग उसे हर जगह तलाश रहे थे। इसी बीच खोजबीन करते हुए उसका भाई संजू उर्फ टिंकू ने इलाके के पट्टी निवासी सहदेव सिंह के खेत की तरफ पहुंचा। वहां उसने सत्यवान का शव पड़ा देखा। शव मिलने के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई। मां मनरामप्यारी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने बताया कि सत्यपाल मानसिक रूप से अस्वस्थ था।वह अविवाहित था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed