फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   675 livestock owners became the support for 1,210 stray cattle.

Kannauj News: 675 पशुपालक बने 1210 बेसहारा गोवंशों का सहारा

Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
675 livestock owners became the support for 1,210 stray cattle.
उमर्दा में सर्वाधिक 446 तो तालग्राम में सबसे कम सिर्फ 42 गोवंश किए गए सुपुर्द
विज्ञापन

सदर ब्लॉक की स्थिति भी सुस्त, सत्यापन के पेंच से अटका लाभार्थियों का भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। मुख्यमंत्री गोवंश सहभागिता योजना के तहत जिले के बेसहारा गोवंशों को नया आसरा मिल रहा है। योजना के अंतर्गत अब तक 675 पशुपालकों को 1210 बेसहारा गोवंशी सौंपे जा चुके हैं। सरकार इन गोवंशों के भरण-पोषण और देख-रेख के लिए लाभार्थियों को 50 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सीधे आर्थिक सहायता दे रही है, जिससे पशुओं की सुरक्षा के साथ पशुपालकों को भी राहत मिल रही है।

योजना को लेकर जिले के अलग-अलग ब्लॉकों में मिला-जुला असर देखने को मिला है। ब्लॉक उमर्दा में ग्रामीणों ने सबसे ज्यादा उत्साह दिखाया है, जहां सर्वाधिक 204 लाभार्थियों ने 446 गोवंशों को गोद लिया है। छिबरामऊ ब्लॉक 189 लाभार्थियों और 364 गोवंशों के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके विपरीत, तालग्राम ब्लॉक की स्थिति सबसे खराब पाई गई, जहां महज 25 लाभार्थियों ने केवल 42 गोवंशों की जिम्मेदारी ली है। सदर ब्लॉक का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा, यहां 66 लाभार्थियों को सिर्फ 76 गोवंश ही सुपुर्द किए गए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल कई ब्लॉकों में लाभार्थियों का भुगतान बकाया चल रहा है, जिससे पशुपालकों को परेशानी हो रही है। इस पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सरदूल सिंह ने बताया कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही खातों में राशि भेजी जाती है। सभी खंड विकास अधिकारियों और पशु चिकित्साधिकारियों को जल्द से जल्द सत्यापन पूरा करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट

सहभागिता योजना की ब्लॉकवार स्थिति
सदर-----लाभार्थी---गोवंश

सदर-----66-----76
छिबरामऊ---189-----364
सौरिख-----61-----69
गुगरापुर-----39-----88
उमर्दा-----204-----446
जलालाबाद-----47-----60
तालग्राम-----25-----42
हसेरन----44-----65
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed