{"_id":"6a67ac796ed24d33ac07ad85","slug":"uproar-over-students-death-in-accident-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153300-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: हादसे में छात्र की मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: हादसे में छात्र की मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :26: सत्यम की फाइल फोटो।
फोटो :27: मार्ग पर शव रखकर जाम लगाए परिजन और ग्रामीण। संवाद
-सुबह सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाने निकला था, तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर ग्राम बछज्जापुर के पास हादसा
- हंगामे के चलते तीन घंटे तक लगा रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
तिर्वा। सेना में भर्ती का सपना लेकर सुबह दौड़ने निकले छात्र की डीसीएम चेसिस की टक्कर से मौत हो गई। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। चालक चेसिस छोड़कर मौके से फरार हो गया। करीब तीन घंटे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
ग्राम परसोहा निवासी सत्यम (21) बीए के छात्र थे और सेना व पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे। सत्यम रोजाना सुबह दौड़ने के लिए जाते थे। सोमवार सुबह तिर्वा-इंदरगढ़ मार्ग पर बछज्जापुर के पास पीछे से आ रही डीसीएम चेसिस ने सत्यम को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और दोषी चालक की गिरफ्तारी व मुआवजे की मांग करने लगे। देखते-ही-देखते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने हालात संभालने का प्रयास किया लेकिन परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। करीब तीन घंटे के बाद पुलिस ने परिजनों को समझाते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया जिसके बाद पुलिस ने शव को हटवाकर जाम खुलवाया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि डीसीएम चेसिस को कब्जे में लिया गया है। छात्र के पिता महिपाल सिंह की तहरीर पर अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इनसेट
शव ले जा रहे लोडर पर पथराव
हादसे के बाद सत्यम के शव को ले जा रहे लोडर को ईशन नदी पुल पर ग्रामीणों ने रोक लिया। ग्रामीणों ने शव को वापस राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाने की मांग की, जब लोडर चालक ने मना किया तो गुस्साए युवकों ने लोडर पर पथराव किया जिससे शीशे टूट गए। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और पथराव करने वाले युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कुछ ही देर बाद युवकों को छुड़ाने के लिए सपा नेता डॉ. रामसेवक लोधी कोतवाली पहुंचे, जहां उनके हस्तक्षेप के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।