{"_id":"6a67acc890176aafb5093da8","slug":"fertilizer-distribution-and-stock-will-now-be-reviewed-daily-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153301-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: अब रोज खाद वितरण और स्टॉक की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: अब रोज खाद वितरण और स्टॉक की होगी समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी और ओवररेटिंग पर सख्त कार्रवाई की डीएम ने दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री अब प्रतिदिन जिले में खाद की उपलब्धता, वितरण और कुल स्टॉक की खुद समीक्षा करेंगे।
कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता और एआर कोऑपरेटिव उदय शंकर को स्पष्ट निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिले के किसानों को निर्बाध रूप से खाद की आपूर्ति बनी रहनी चाहिए और किसी भी किसान को खाद प्राप्त करने में कोई असुविधा या किल्लत का सामना न करना पड़े।
वितरण का काम पूरी प्राथमिकता और पारदर्शिता के साथ किया जाए। बैठक में कड़ा रुख अपनाते हुए डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि साधन सहकारी समितियों और निजी बिक्री केंद्रों पर खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से हो। यदि कहीं भी खाद की कालाबाजारी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री (ओवररेटिंग) या वितरण में लापरवाही की शिकायत मिलती है, तो संबंधित अधिकारियों व विक्रेताओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
मांगी गई प्रगति रिपोर्ट
स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के लिए जिला कृषि अधिकारी को प्रतिदिन यूरिया, डीएपी, एनपीके सहित अन्य उर्वरकों के उपलब्ध स्टॉक और दैनिक वितरण की प्रगति रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं, ताकि हर दिन की स्थिति पर नजर रखी जा सके। इसके अलावा एआर कोऑपरेटिव उदय शंकर को विशेष रूप से प्रभावित गांवों के किसानों को प्राथमिकता के आधार पर और अभिलेख दुरुस्त कर खाद वितरित कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी पात्र किसानों तक समय से मदद पहुंच सके। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि जनपद में 17,531 मीट्रिक टन यूरिया, 7248 मीट्रिक टन डीएपी, 3724 मीट्रिक टन एमओपी, 14,415 मीट्रिक टन एनपीके और 4180 मीट्रिक टन एसएसपी खाद उपलब्ध है।