{"_id":"6a67ae391de1ccf0050f643d","slug":"a-man-who-went-to-deposit-money-in-the-bank-was-duped-of-rs-45000-kannauj-news-c-214-1-knj1008-153303-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बैंक में रुपये जमा करने गए व्यक्ति के 45 हजार पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बैंक में रुपये जमा करने गए व्यक्ति के 45 हजार पार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई दो महिलाएं
-पुलिस आरोपी महिलाओं की तलाश में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्थित एक बैंक में रुपये जमा करने पहुंचे व्यक्ति के झोले से दो महिलाओं ने 45 हजार रुपये पार कर दिए। पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के मोहल्ला अशोक नगर निवासी शिवप्रकाश गुप्ता सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बैंक में एक लाख 25 हजार रुपये जमा करने पहुंचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी ओमा देवी के खाते में 80 हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद उन्हें अपने खाते में 45 हजार रुपये जमा करने थे। इसी दौरान बैंक में मौजूद दो महिलाओं ने मौका पाकर उनके झोले से 45 हजार रुपये निकाल लिए।
शिव प्रकाश गुप्ता ने बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने झोले की जांच की तो रुपये गायब मिले। बैंक के सीसीटीवी फुटेज देखने पर दो संदिग्ध महिलाएं नजर आईं, जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही हैं। घटना की जानकारी मिलते ही बैंक में हड़कंप मच गया। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने बैंक के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में दो महिलाएं संदिग्ध दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि पीड़ित का झोला नीचे से फटा हुआ था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही घटना का खुलासा कर कार्रवाई की जाएगी।