फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Possession of the land obtained 12 years after the court order.

Kannauj News: कोर्ट के आदेश के 12 साल बाद जमीन पर मिला कब्जा

Tue, 28 Jul 2026 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Possession of the land obtained 12 years after the court order.
33: जमीन को खाली करती जेसीबी व मौजूद न्यायालय अमीन व पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन

17 साल कोर्ट में संघर्ष, 12 साल अफसरों की चौखट के लगाए चक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी

छिबरामऊ। भूमि विवाद में कोर्ट ने ग्राम बहवलपुर के रामनरेश के पक्ष में सात जनवरी 2013 में आदेश पारित किया। कोर्ट के आदेश के बाद भी किसान नेता व उनके साथियों ने जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया। जमीन पर कब्जा के लिए 12 सालों तक अफसरों के दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े। आखिर में सोमवार को कोर्ट अमीन व भारी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी मशीन से जमीन खाली कराकर कब्जा दखल दिलाया।
ग्राम बहवलपुर निवासी रामनरेश ने अपनी विवादित भूमि पर निर्माण कार्य शुरू कराया था, जिस पर विपक्षियों ने लगातार रुकावटें उत्पन्न कीं। उन्होंने 13 नवंबर 1997 को न्यायालय अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन छिबरामऊ में वाद दायर किया। लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद सात जनवरी 2013 को कोर्ट ने पीड़ित के पक्ष में निर्णय देकर 11 जनवरी को डिक्री पारित की। इसके उपरांत प्रतिवादियों की ओर से की गई।
विज्ञापन

अपील को भी चार अगस्त 2014 को खारिज कर कोर्ट ने निर्णय पीड़ित के पक्ष में बहाल रखा। इसके बाद भी बहवलपुर के ही एक किसान संगठन के नेता ने साथियों के साथ मिलकर रामनरेश को जमीन पर कब्जा नहीं करने दिया। 12 सालों तक पीड़ित संपूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवस के साथ ही अफसरों की चौखटों पर दस्तक दी, लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कोर्ट अमीन सलीम खान, मनोज कुमार तथा कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे की अगुवाई में पुलिस बल ग्राम बहवलपुर पहुंचा। पुलिस और प्रशासनिक सतर्कता के बीच कोर्ट के आदेश का पूर्ण निष्पादन कराते हुए पीड़ित पक्ष को शांतिपूर्ण ढंग से भूमि पर कब्जा दिलाया। इस दौरान गांव में किसी भी प्रकार की शांति-व्यवस्था न बिगड़े, इसके लिए भारी संख्या में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed