फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accusation of encroaching on land and spreading filth by dumping refuse in Ambedkar Park.

Kannauj News: आंबेडकर पार्क में घूरा डालकर जमीन कब्जाने और गंदगी फैलाने का आरोप

Fri, 31 Jul 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Accusation of encroaching on land and spreading filth by dumping refuse in Ambedkar Park.
छिबरामऊ। ग्राम रामपुर निगोह के आंबेडकर पार्क की सुरक्षित जमीन पर दबंगों द्वारा कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। इससे संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों ने घूरा डालकर जमीन कब्जाने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्राम रामपुर निगोह निवासी गया सिंह ने बताया कि मकान से सटा हुआ गाटा संख्या 236 आंबेडकर पार्क के नाम दर्ज है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग वहां घूरा डालकर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। पार्क में जमा कचरे और गंदगी से संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका है। यह भी बताया कि इस समस्या को लेकर इससे पहले भी कई बार शिकायतें की जा चुकी हैं। तहसीलदार अवनीश कुमार ने इस शिकायत को गंभीरता से लिया। उन्होंने समस्या के निराकरण के लिए एक चार सदस्यीय टीम का गठन किया। इस टीम में राजस्व निरीक्षक कौशलेंद्र, लेखपाल नितिन कुमार, विजय सिंह और गौरव राजपूत शामिल थे। तहसीलदार ने टीम को मौके पर जाकर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed