फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The funeral procession of two brothers came out together, every eye was moist.

Kannauj News: दो भाइयों की एक साथ निकली अर्थी, हर आंख नम

Fri, 31 Jul 2026 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
The funeral procession of two brothers came out together, every eye was moist.
‎जलालाबाद। सदर क्षेत्र के ग्राम करनपुर में आइसक्री फैक्टरी में एचटी लाइन की चपेट में आने से दो भाइयों की मौत से ग्राम कसूरी में मातम छाया हुआ है। गुरुवार को दोनों भाइयों की घर से एक साथ अर्थी निकली तो हर आंख नम हो गई। परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण के साथ ही भाजपा और सपा नेता पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



गुरसहायगंज के जलालाबाद क्षेत्र के गांव मूसरि निवासी जितेंद्र कुमार की सदर क्षेत्र के ग्राम करनपुर में किराए के मकान में रहते हैं और इसी मकान में आइसक्रीम फैक्टरी चलाते हैं। मकान के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। जितेंद्र के बेटे सुमित (19) ने नाली साफ करने के लिए छत से सरिया पकड़ाई और छोटे भाई शोभित (17) ने नीचे से सरिया पकड़ी। सरिया एचटी लाइन में छू गई और दोनों भाइयों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख पुकार मच गई और ग्राम मूसरी में मातम छा गया।
विज्ञापन

सुबह दोनों भाइयों की अर्थी एक साथ उठी तो हर आंख से आंसू छलकने लगे। सपा नेता पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे, भाजपा नेता अजीत पांडेय, मंगलम पांडेय, विवेक पाठक, सपा नेता डियम यादव ने घर पहुंचकर सांत्वना दी। दोनों का जलेसर घाट पर अंतिम संस्कार हुआ। शाम को समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण भी परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा, कानूनगो रक्षपाल यादव, लेखपाल विशाल चौरसिया ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed