{"_id":"6a6b9c868b8881ac800ba2d4","slug":"bku-stages-sit-in-at-tehsil-submits-memorandum-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153477-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाकियू का तहसील में धरना, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाकियू का तहसील में धरना, सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर गुरुवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
जिलाध्यक्ष वीरभान ने कहा कि क्षेत्र के आलू किसान लगातार नुकसान झेल रहे हैं। उन्हें फसल का लागत मूल्य भी नहीं मिल पा रहा है। इस कारण किसान आर्थिक रूप से टूटता जा रहा है। उन्होंने सरकार से आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1500 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने आरोप लगाया कि खतौनी में हिस्सेदारी तय करने में कई जगह गड़बड़ी हुई है, जिससे किसानों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने प्रशासन से मांग की कि अभियान चलाकर खतौनी में दर्ज हिस्सों को सही कराया जाए। ताकि किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। धरने में शामिल किसानों ने बिजली आपूर्ति की समस्या भी उठाई। उन्होंने मांग की कि किसानों को कम से कम 18 घंटे नियमित बिजली उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
-- -- -- -
भाकियू हरपाल गुट का आलू को लेकर प्रदर्शन
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (हरपाल गुट) ने गुरुवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह के कुशल नेतृत्व में एकत्रित हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित नौ सूत्री ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष वीरभान सिंह ने कहा कि आलू उत्पादक किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। सरकार को आलू का लाभकारी मूल्य तय करते हुए 1500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से सीधे सरकारी खरीद की पुख्ता व्यवस्था करनी चाहिए। इसके अलावा, उन्होंने सभी फसलों के लाभकारी समर्थन मूल्य तय करने और उनकी पूरी खरीद की जिम्मेदारी सरकार द्वारा सुनिश्चित करने की मांग रखी। ्रफतेहपुर जसोदा बाईपास पर अधूरे पड़े सर्विस रोड व नाले के निर्माण को शीघ्र पूरा करने और ग्राम सहिल्लापुर के प्राचीन शिव मंदिर में अधूरी पड़ी चाहरदीवारी व सुंदरीकरण के कार्य को संपन्न कराने की बात कही। इस अवसर पर गुलाब, हरगोविंद सिंह कुशवाहा, यदुनाथ सिंह, बलवीर सिंह, बालकराम, वीरेंद्र सिंह, खुशीराम आदि मौजूद रहे। (संवाद)