{"_id":"6a6b9d420c8eb631760ef445","slug":"mango-and-eucalyptus-saplings-uprooted-mother-and-son-beaten-for-protesting-kannauj-news-c-214-1-knj1006-153450-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आम-यूकेलिप्टस के पौधे उखाड़े, विरोध पर मां-बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आम-यूकेलिप्टस के पौधे उखाड़े, विरोध पर मां-बेटे को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरसहायगंज। गांव के तीन दबंगों ने एक महिला के खेत में लगे हरे आम और यूकेलिप्टस के पौधों को जबरन उखाड़कर नष्ट कर दिया। विरोध करने पर मां-बेटे को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने गुरुवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
एसपी विनोद कुमार को सौंपे गए शिकायती पत्र में जलेसर निवासी पीड़िता सीमा देवी ने बताया कि गांव के तीन व्यक्ति काफी दबंग और झगड़ालू किस्म के हैं। शनिवार को तीनों आरोपी अचानक उनके खेत में दाखिल हुए और वहां लगे हरे आम व यूकेलिप्टस के पौधों को उखाड़कर फेंक दिया। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ है। सीमा देवी और उनके बेटे मनीष ने जब दबंगों को रोकने की कोशिश की। तो आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए दोनों मां-बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उन्हें खेत पर दोबारा कदम रखने पर जान से मारने की धमकी दी है। इस घटना के बाद से पीड़िता का परिवार बेहद डरा-सहमा हुआ है और भय के माहौल में जीने को मजबूर है। धमकियों के कारण परिवार के लिए खेत की देखभाल करना भी मुश्किल हो गया है। पीड़िता ने एसपी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दबंगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की अपील की है। इस पूरे मामले में प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार आरोपियों के विरुद्ध सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।