{"_id":"6a78c436060b28db550d1251","slug":"accusation-of-getting-a-sale-deed-executed-for-land-from-a-mentally-ill-farmer-kannauj-news-c-214-1-knj1008-154039-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मानसिक रूप से बीमार किसान से जमीन का बैनामा कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मानसिक रूप से बीमार किसान से जमीन का बैनामा कराने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया। मानसिक रूप से बीमार किसान से जमीन का बैनामा करा लिए जाने का मामला रविवार को प्रकाश में आया आया है। किसान के पुत्र ने कुछ लोगों पर जबरन रजिस्ट्री कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है।
क्षेत्र के टिकरौरियनपुरवा निवासी किसान शिवकुमार (60) लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार हैं। उनका इलाज कानपुर से लेकर आगरा तक चल चुका है। बेटे वैभव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिता सही-गलत का निर्णय नहीं ले पाते हैं। कुछ लोगों ने उनकी इस स्थिति का लाभ उठाया। आरोप है कि 20 मई और छह अगस्त को उन्हें तिर्वा स्थित रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर तीन बीघा जमीन का बैनामा करा लिए गए। आरोप है कि बैनामा कराने से पहले पिता को नशीले पदार्थ और शराब दी गई। इस कारण वह कुछ भी समझने की स्थिति में नहीं थे।
वैभव ने बताया कि बैनामा होने के कई दिनों बाद तक पिता इस बारे में परिवार को कुछ नहीं बता सके। उन्हें जब जानकारी हुई तो दस्तावेजों की पड़ताल की गई। इसके बाद परिजन पुलिस के पास पहुंचे और लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्री कार्यालय के दस्तावेज, गवाहों और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मानसिक रूप से बीमार किसान से कराए गए बैनामे की वैधता को लेकर विधिक राय भी ली जाएगी। दोषियों के खिलाफ साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।