{"_id":"6a78c355c93f358c0c04f96c","slug":"special-traffic-plan-implemented-entry-of-heavy-vehicles-barred-at-hardoi-mod-barrier-kannauj-news-c-214-1-knj1023-154022-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, हरदोई मोड़ बैरियर पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विशेष ट्रैफिक प्लान लागू, हरदोई मोड़ बैरियर पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। सावन के दूसरे सोमवार पर महादेवी घाट में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक प्लान लागू कर दिया है। भीड़ और जाम की स्थिति से निपटने के लिए कई मार्गों पर वाहनों का रूट बदला गया है। वहीं कुछ स्थानों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे में महादेवी घाट या हरदोई की ओर जाने वाले रोडवेज बसें सोमवार को कुसुमखोर होकर जाएंगी।
यातायात सीओ मयंक मिश्रा ने बताया कि भारी और हल्के वाहनों पर रविवार दोपहर 12 बजे से विशेष यातायात व्यवस्था लागू कर दी गई है। यह व्यवस्था 12 अगस्त तक प्रभावी रहेगी। महादेवी घाट मार्ग पर नीली कोठी बैरियर के आगे केवल एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन वाहनों को ही अनुमति होगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के रूट में भी बदलाव किया गया है। हरदोई की ओर जाने वाली 15 बसों को कुसुमखोर मार्ग से संचालित किया जाएगा। ताकि मुख्य मार्गों पर दबाव कम रहे और श्रद्धालुओं को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित रूट और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें तथा पुलिस के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि सावन का दूसरे सोमवार सुरक्षित, व्यवस्थित और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हो सके।
प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट
-बेला तिराहा बैरियर : भारी वाहन रसूलाबाद-बिल्हौर मार्ग से जाएंगे।
-मल्लावां तिराहा बैरियर : हरदोई से आने वाले वाहन एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़े जाएंगे।
-हरदोई मोड़ बैरियर : भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा।
-बख्शीपुरवा बैरियर : निजी चार पहिया वाहन यहीं रोके जाएंगे।
-आयशा पेट्रोल पंप बैरियर : डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉली की एंट्री प्रतिबंधित रहेगी।
-नीली कोठी बैरियर : केवल आपातकालीन वाहनों को अनुमति होगी।
-रोडवेज बसें : कुसुमखोर मार्ग से संचालित होंगी।
यहां होगी पार्किंग
-आयशा पेट्रोल पंप : बसें, डीजे वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली।
-नीली कोठी : बाइक, कार और अन्य हल्के वाहन।
-मंसाराम के मकान के सामने : डीजे और चार पहिया वाहन रुकेंगे।
-पंचायत भवन के सामने : बड़े वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली।
-हरदोई मोड़ के पास : आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पार्किंग।