फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Kallu pinned Chirag Pehalwan and won the wrestling match.

Kannauj News: कल्लू ने चिराग पहलवान को किया चित और जीती कुश्ती

Sun, 09 Aug 2026 11:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Kallu pinned Chirag Pehalwan and won the wrestling match.
समधन। समधन नगर के मोहल्ला दारासराय स्थित टिकरा ग्राउंड में रविवार को दंगल हुआ। इसमें पहलवानों ने अपने दावपेंच से दर्शकों का मन मोह लिया। कल्लू व चिराग पहलवान के बीच आधे घंटे तक रोमांचक मुकाबला हुआ। इसमें कल्लू ने चिराग पहलवान को चित कर कुश्ती जीती।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में पांच कुश्ती कराई गईं। दंगल आयोजक रुखशाद पहलवान व अल्लाह रक्खा ने मैनपुरी के घिरोर से आए पहलवान विजय उर्फ कल्लू व मुजफ्फरनगर से आए पहलवान चिराग के बीच कराई गई। इसके बाद जनपद चंदौसी से आए पहलवान आलम व पंजाब से आए मौसम अली पहलवान के बीच कुश्ती का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दंगल आयोजकों की ओर से निर्धारित समय के बाद तक हार जीत का फैसला न होने पर दोनों पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed