सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chandrashekhar Azad attacked the government over the insult to ministers.

Kannauj News: चंद्रशेखर आजाद ने मंत्रियों के अपमान पर सरकार को घेरा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chandrashekhar Azad attacked the government over the insult to ministers.
विज्ञापन
कन्नौज। आजाद समाज पार्टी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की डबल इंजन'' सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रदेश में दलित समुदाय से आने वाले मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों को प्रशासनिक स्तर पर लगातार अपमानित किया जा रहा है। आजाद ने केवल लापरवाही नहीं, बल्कि सत्ता के भीतर बैठी जातिगत मानसिकता का खुला प्रदर्शन बताया है।
Trending Videos

चंद्रशेखर आजाद ने अपने पोस्ट में पुरानी घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आठ सितंबर 2025 को आगरा में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के साथ भी ऐसी ही असंवेदनशीलता देखी गई। किसानों की बैठक बुलाई गई थी, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी वहां पहुंचे ही नहीं। नाराज होकर मंत्री को अंततः बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। चंद्रशेखर आजाद ने अंत में चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो सरकार अपने ही दलित मंत्रियों को उचित सम्मान नहीं दे सकती, उस शासन में आम दलितों और पिछड़ों का क्या हाल होगा, यह सोचने वाली बात है। इस मामले ने अब राजनीतिक तूल पकड़ लिया है, और सोशल मीडिया पर प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यशैली और सरकार की मंशा पर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed