{"_id":"6a037359faf5e55bce0ff548","slug":"dead-body-of-young-man-found-hanging-on-a-tree-kannauj-news-c-214-1-knj1008-148968-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: युवक का पेड़ पर लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: युवक का पेड़ पर लटका मिला शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंदरगढ़। फरीदाबाद स्थित एक निजी कंपनी में काम करने वाला युवक छह माह बाद सोमवार को घर लौटा। दूसरे दिन मंगलवार सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। वहीं, परिवार में तीन पीढि़यों से चल रहे आत्महत्या के सिलसिले को लेकर ग्रामीणों को चर्चा रही।
थाना क्षेत्र के विशुनापुर गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने एक पेड़ पर युवक का शव लटका देखा। मृतक की पहचान गांव निवासी विनोद कुमार के 20 वर्षीय पुत्र शिवा के रूप में हुई है, जो फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में काम करता था। बड़े भाई ने बताया कि घर पहुंचने के बाद उसने आधे घंटे तक किसी से मोबाइल पर बातचीत की और फिर रात में परिवार के साथ खाना खाकर सो गया। सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि इस परिवार में पहले भी आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी हैं। दो साल पहले उसके बाबा गयाप्रसाद ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। चार वर्ष पहले पिता विनोद कुमार ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। इन घटनाओं के पीछे आर्थिक तंगी को मुख्य वजह बताया गया था। थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। परिवार की तीसरी पीढ़ी में आत्महत्या का सिलसिला दोहराने को लेकर ग्रामीणों में चर्चा रही।
Trending Videos