सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   History sheeter carrying reward of Rs 25,000 arrested in encounter

Kannauj News: 25 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
History sheeter carrying reward of Rs 25,000 arrested in encounter
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की मुठभेड़ में मंगलवार को एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश घायल हो गया। यह बदमाश वर्ष 2022 के बहुचर्चित बोलेरो चालक राहुल जाटव के अपहरण व हत्याकांड में वांछित था। उसके दाएं पैर में गोली लगी जिसके बाद उसे इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर किया गया है।
Trending Videos

कोतवाल कपिल दुबे और एसओजी प्रभारी त्रदीप सिंह सुबह गश्त पर थे। फर्रुखाबाद सड़क पर एक संदिग्ध युवक को रोकने पर उसने भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में युवक घायल होकर गिर पड़ा जिसकी पहचान मनिकापुर निवासी सागर उर्फ धर्मवीर उर्फ धर्मा के रूप में हुई। धर्मवीर अपहरण और हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और दो हजार रुपये बरामद किए। घायल धर्मवीर को पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उसकी गिरफ्तारी पर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। धर्मवीर पर पुलिस रिकॉर्ड में कुल 10 प्राथमिकी दर्ज हैं जिनमें हत्या और आर्म्स एक्ट के मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--

राहुल जाटव हत्याकांड



12 अक्तूबर को पंथरा निवासी राहुल जाटव ने अपनी बोलेरो की बुकिंग ली थी। रास्ते में विवेक, आदेश कश्यप, विजेंद्र बाथम और धर्मवीर ने उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। शव को ढाई घाट पुल से गंगा नदी में फेंक दिया गया था जो कई दिनों बाद बरामद हुआ। पुलिस ने विवेक, विजेंद्र और आदेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था लेकिन धर्मवीर तभी से फरार था। राहुल की हत्या के कुछ दिन बाद धर्मवीर को पकड़ने के दौरान सिपाही आदित्य कुमार का हाथ टूट गया था। सिपाही के गिरने का फायदा उठाकर धर्मवीर तब भी भाग निकला था।

---



एक लाख की फिरौती लेकर दोस्त को भी मौत के घाट उतार चुका है धर्मवीर

हत्यारोपी धर्मवीर ने अपने गांव के ही दोस्त शैलू की एक लाख रुपये की सुपारी लेकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में जहानगंज पुलिस ने धर्मवीर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जमानत पर छूटने के बाद धर्मवीर ने राहुल जाटव को मौत के घाट उतारा। वारदात के बाद से धर्मवीर अभी तक फरार था।



--

धर्मवीर उर्फ धर्मा का आपराधिक इतिहास



हिस्ट्रीशीटर धर्मवीर उर्फ धर्मा पर पुलिस रिकॉर्ड में 10 मुकदमे दर्ज हैं। उस पर छह मुकदमे थाना छिबरामऊ में दर्ज हैं। इसके अलावा एससीएसटी एक्ट, गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट के मुकदमे थाना जहानगंज जनपद फर्रुखाबाद में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed