{"_id":"6a03730eaab7271a33013dde","slug":"two-parties-clash-over-demands-on-dj-four-injured-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148976-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीजे पर फरमाइश को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीजे पर फरमाइश को लेकर दो पक्ष भिड़े, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रेमपुर। पसंद का गाना न बजाने पर डीजे संचालक से कार्यक्रम में लोग भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर आ गए। लाठी- डंडे चलने से चार लोग घायल हो गए। कार्रवाई के लिए दोनों पक्ष से मंगलवार को पुलिस को तहरीर दी गई है।
ग्राम नगला पट्टिया सबलपुर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार को घर पर एक कार्यक्रम था। शाम छह बजे डीजे बजाने वाले लोग पसंद का गाना बजाने को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। आसपास के लोगों के आ जाने पर यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। वहीं, दूसरे पक्ष से ग्राम ढिपारी सबलपुर निवासी आकाश सोमवार को उसका भाई जयकिशन मजदूरी पर ग्राम पट्टिया में डीजे बजाने गया था। शाम छह बजे वह डीजे बजा रहा था। तभी वहां मौजूद लोग गाना बजाने को लेकर उसके साथ गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर यह लोग लाठी डंडों से मारपीट करने लगे। जानकारी होने पर वह पिता के साथ मौके पर पहुंच गया। तब इन लोगों ने दोनों को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर आ गए, तब यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है।
Trending Videos