{"_id":"6a041bf959d8aa20a20b85c2","slug":"kannauj-mentally-unstable-man-murders-individual-drags-and-beats-victim-to-death-using-a-gamcha-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: मानसिक विक्षिप्त ने की शख्स की हत्या, गमछे से घसीट-घसीटकर मारा, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: मानसिक विक्षिप्त ने की शख्स की हत्या, गमछे से घसीट-घसीटकर मारा, CCTV में कैद हुई वारदात, जांच शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 13 May 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Kannauj News: कन्नौज के शेखाना मोहल्ले में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने निजामुद्दीन नामक व्यक्ति की गमछे से घसीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज बरामद कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कन्नौज जिले के कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को आरोपी बनाया है। आज सुबह मोहल्ला शेखाना स्थित मगदूम जहानिया मस्जिद के पीछे यह घटना हुई। मृतक की पहचान ताजपुर नौकास्त निवासी निजामुद्दीन पुत्र साकिर अली के रूप में हुई है।
Trending Videos
निजामुद्दीन अपने एक परिचित के घर आए हुए थे। इसी दौरान मोहल्ले का निवासी वसीक मुल्ला पुत्र भज्जू पहलवान वहां पहुंचा। वसीक मुल्ला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। दोनों के बीच गुत्थमगुत्था हुई, जिसके बाद वसीक मुल्ला ने निजामुद्दीन को गमछे से घसीटा। इसी दौरान निजामुद्दीन की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड पाई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून और शांति व्यवस्था सामान्य है।