सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer drives tractor on nine bighas of potato crop

Kannauj News: भाव न मिलने पर किसान ने नौ बीघा आलू की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer drives tractor on nine bighas of potato crop
विज्ञापन
तालग्राम। आलू का उचित मूल्य न मिलने से परेशान किसान ने सोमवार को नौ बीघा खड़ी फसल पर ट्रैक्टर रोटावेटर चलवाकर जोताई करा दी। किसान का कहना है कि इस बार आलू की पैदावार अच्छी हुई लेकिन बाजार में दाम बेहद कम मिल रहे हैं। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
Trending Videos



अयूबपुर गांव निवासी किसान श्याम पटेल ने बताया कि बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हुआ था लेकिन मंडी में आलू का भाव इतना कम है कि फसल बेचने पर घाटा ही उठाना पड़ रहा है। इसी कारण मजबूर होकर उसने खड़ी फसल को ही खेत में जोतवा दिया। अब समय से मक्का बोआई करेगा। किसान का कहना है कि फसल को मंडी तक ले जाने और भंडारण का खर्च भी वहन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा तो खेती करना कठिन होता जाएगा। किसान ने सरकार से मांग की है कि आलू समेत अन्य फसलों के लिए उचित समर्थन मूल्य घोषित हो ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article