सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Four injured in road accidents, vehicle pulled by rope

Kannauj News: सड़क हादसों में चार लोग घायल, वाहन को रस्सी से खींचकर कोतवाली लाए लोग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Four injured in road accidents, vehicle pulled by rope
विज्ञापन
गुरसहायगंज। कस्बे में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
Trending Videos

पहली घटना रविवार देरशाम करीब सात बजे जीटी रोड पर हुई। कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी राजेश्वरी (50), ममता (35) और रमाकांती (25) सड़क किनारे कहीं जाने के लिए खड़ी थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे तीनों महिलाएं घायल हो गईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मोहल्ले के काफी लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित युवकों ने टक्कर मारने वाली बोलेरो को रस्सी से बांधकर उसे खींचते हुए कोतवाली ले जाकर खड़ा कर दिया। घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। दूसरी घटना में छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरौली निवासी अमित (18) बाइक से कस्बे की ओर आ रहे थे। एक गेस्ट हाउस के सामने पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल अमित को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद घर भेज दिया गया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed