सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Lekhpal demanding bribe is attached to Tehsil office

Kannauj News: रिश्वत मांगने वाला लेखपाल तहसील कार्यालय से संबद्ध

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal demanding bribe is attached to Tehsil office
विज्ञापन
तिर्वा। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम के सामने पट्टे की जमीन दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने का गंभीर मामला सामने आया था। खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले की जांच एसडीएम को सौंपी गई थी। संबंधित लेखपाल को क्षेत्र से हटाकर तहसील कार्यालय से संबद्ध किया गया।
Trending Videos


हसेरन ब्लॉक की ग्राम पंचायत वनगवां के जोगिनीपुरवा निवासी अमित कुमार ने डीएम से शिकायत करते हुए बताया कि वर्ष 2012 में उनके माता-पिता के नाम पट्टा हुआ था पर गांव के कुछ लोगों ने जमीन पर कब्जा कर लिया था। 19 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत के बाद जांच लेखपाल को सौंपी गई। आरोप है कि लेखपाल ने कब्जा दिलाने के नाम पर उनसे 80 हजार रुपये ले लिए। अमित ने रुपये के लेनदेन से जुड़ा ऑडियो भी अधिकारियों को सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान जोगिनीपुरवा के रामविलास लोधी ने भी आरोप लगाया कि लेखपाल ने आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर उनके परिवार के तीन लोगों से दो-दो लाख रुपये वसूले। वहीं सुखसेनपुर गांव की गुड्डी देवी ने भी पट्टे की जमीन पर कब्जा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम ने एसडीएम से जांच रिपोर्ट तलब की। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि जांच को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए लेखपाल को वनगवां से हटाकर तहसील कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। फिलहाल जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed