सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The election will be fought on the issues of inflation and unemployment; the public will give its verdict: Yadav

महंगाई-बेरोजगारी पर होगा चुनाव, जनता देगी जवाब : यादव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The election will be fought on the issues of inflation and unemployment; the public will give its verdict: Yadav
विज्ञापन
फोटो :40: सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते नेता प्रतिपक्ष व अन्य। स्रोत पार्टी


- शुक्रवार को उर्स में शामिल होने कन्नौज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष
- शिक्षा व्यवस्था और भर्ती परीक्षाओं को लेकर सरकार पर साधा निशाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने शुक्रवार को कुसुमखोर में आयोजित उर्स कार्यक्रम में शामिल होकर भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। इसके बाद सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने प्रदेश सरकार पर महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और किसानों के मुद्दों को लेकर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव जनता के बुनियादी मुद्दों पर लड़ा जाएगा। महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याएं और बदहाल शिक्षा व्यवस्था प्रदेश के प्रमुख चुनावी मुद्दे होंगे। उनका आरोप था कि सरकार युवाओं को रोजगार देने में विफल रही है, जबकि भर्ती परीक्षाएं लगातार देरी और पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रही हैं। शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न आयोगों को मिलाकर एक बोर्ड बनाने के बावजूद भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी नहीं आई। तीन साल बीत जाने के बाद भी नियमित भर्ती परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं। ऐसे में शिक्षकों की भर्ती और युवाओं के भविष्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी भाजपा की बी-टीम की तरह कार्य कर रही है। अदिति यादव प्रकरण पर उन्होंने कहा कि राजनीति में व्यक्तिगत टिप्पणियों की जगह मुद्दों और विचारों को महत्व दिया जाना चाहिए। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के बयान पर जिसमें उन्होंने कहा था 2027 में समाजवादी पार्टी की स्थिति पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस जैसी होने की बात कही थी, इस पर पलटवार करते हुए लाल बिहारी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता का झुकाव समाजवादी पार्टी के पक्ष में दिखा था। 2027 में भी जनता इसी भरोसे को आगे बढ़ाएगी। इस दौरान सपा प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना इरफानुल हक कादरी, जिलाध्यक्ष कलीम खान, मुख्य प्रवक्ता विजय द्विवेदी, हसीब हसन, आरिफ जमा, आनंद बाबू यादव, कासिम खान, नयाब अहमद, विवेक पाल, रोहित यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed