पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Weather changed due to drizzle amid hide and seek of clouds

Kannauj News: बादलों की लुकाछिपी के बीच बूंदाबांदी से बदला मौसम

Thu, 30 Apr 2026 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Weather changed due to drizzle amid hide and seek of clouds
कन्नौज। जिले में कई दिनों से भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों के लिए गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और बुधवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान पांच डिग्री कम रहा जबकि न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहा। कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी ने हवाओं में ठंडक घोल दी।
विज्ञापन


सुबह जब लोगों की आंखें खुलीं तो सूरज की तपिश के बजाय आसमान में काले बादलों का डेरा था। दोपहर होते-होते बादलों ने सूरज को पूरी तरह ढक लिया। ठंडी हवाओं के चलने से वातावरण खुशनुमा हो गया। सदर तहसील, तिर्वा और छिबरामऊ समेत अन्य इलाकों में रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह बदल दिया। सड़कों पर चल रहे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों ने इस बदलते मौसम का लुत्फ उठाया। मौसम विभाग के अनुसार, पछुआ हवाओं के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में यह बदलाव देखा गया है।
विज्ञापन


किसानों के चेहरे खिले

इस हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने किसानों को भी थोड़ी राहत दी है। जायद की फसलों, विशेषकर सब्जी की खेती करने वाले किसानों का कहना है कि इस समय पड़ रही भीषण गर्मी फसलों को सुखा रही थी, लेकिन इस हल्की नमी से फसलों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन
शुक्रवार को भी बादल छाए रहने के साथ-साथ तेज धूप होने के आसार बन रहे हैं। तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होने की संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया है। पछुआ हवाओं के प्रभाव और स्थानीय स्तर पर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम में यह बदलाव देखा गया है।
- डॉ. अमरेंद्र कुमार, मौसम वैज्ञानिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed