{"_id":"6a6d0295ec7ee4b97a05119d","slug":"12-teams-scanned-cctv-footage-from-150-locations-and-found-crucial-clues-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146677-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 12 टीमों ने 150 स्थानों पर खंगाले सीसीटीवी फुटेज, मिले अहम सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 12 टीमों ने 150 स्थानों पर खंगाले सीसीटीवी फुटेज, मिले अहम सुराग
Sat, 01 Aug 2026 01:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 01 Aug 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रनियां। नगर के श्यामसुंदर नगर में बुधवार रात को नकाबपोश बदमाशों ने असलहों व चाकू के दम पर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की थी। घटना के बाद से शुक्रवार रात तक पुलिस की 12 टीमों ने करीब 150 स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस घटना शातिर बदमाशों द्वारा किए जाने और खुलासे के करीब पहुंचने का दावा कर रही है।
एसओजी व सर्विलांस टीम ने शुक्रवार सुबह पीड़ित टाइल्स कारीगर राजन कुमार, उसकी पत्नी प्रेमलता, बेटे कृष्णा व भतीजे हिमांशु से घटना को लेकर पूछताछ की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान दिखे संदिग्ध लोगों की पहचान करवाने के प्रयास किए। इसके साथ ही घटना के दौरान घर के आसपास सक्रिय मोबाइल नंबरों की जानकारी निकालने के लिए नेटवर्क डंपिंग की। घायल राजन का अकबरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार शुरू कराया।
वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगालने के दौरान पुलिस को घटना स्थल से 400 मीटर दूरी पर स्थित एक ज्वैलरी शॉप के बाहर संदिग्ध कार दिखी है। फुटेज में कार रात 1:42 बजे से करीब 25 मिनट तक मौके पर खड़ी रही। इस दौरान कार की हेडलाइट भी चालू थीं। पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए अकबरपुर व गजनेर थाने की पुलिस को भी लगाया गया है। पुलिस का मानना है कि वारदात को शातिर अपराधियों ने अंजाम दिया है।
विज्ञापन
रनियां थानाध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि पुलिस टीमों ने रनियां के प्रमुख बाजार, मुख्य मार्ग, हाईवे व औद्योगिक क्षेत्र में करीब 150 से अधिक दुकानों, घरों, प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। पुलिस ने बदमाशों के आने, जाने के रास्ते व समय को देखा। साथ ही दोबारा से ज्वैलर्स की दुकान पर लगे कैमरे की फुटेज देखी। पुलिस को जांच पड़ताल मे बदमाशों से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। वहीं संदिग्धता के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
....................
यह था मामला
श्यामसुंदर नगर में मकान बनाकर परिजन संग रहे रहे रसूलाबाद थाना क्षेत्र के मकरंदपुर निवासी टाइल्स कारीगर राजन कुमार के घर बुधवार रात बदमाशों ने धावा बोलकर लाखों की नकदी समेत आभूषण लूट ले गए थे। राजन ने बताया था कि रात को वह परिजन संग छत पर सोया था। रात डेढ़ बजे के करीब नकाबपोश बदमाश छत पर चढ़ आए और उनपर हमला बोल दिया। चीखने पर बदमाश ने रॉड मार कर उसका सिर फोड़ दिया। बाद में उसको, पत्नी प्रेमलता, बेटे कृष्णा, भतीजे हिमांशु को घसीटकर आंगन में लाए। पत्नी को छोड़कर शेष सभी के हाथ-पांव बांधकर व मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और गर्दन पर चाकू रखकर पत्नी से घर में रखी 3.70 लाख रुपये नकदी सहित 15 लाख के जेवरात लूट ले गए थे। पुलिस ने मामले में राजन की तहरीर पर लूट की प्राथमिकी दर्ज की है।
......................
घटना के बाद से सहमा परिवार
-बंधक बनाकर लूटपाट की घटना के बाद से राजन व उसका परिवार सहमा हुआ है। इसके चलते दूसरे दिन शुक्रवार को भी उसके घर में चूल्हा नहीं जला। प्रेमलता ने बताया कि बदमाश पुलिस से शिकायत करने पर टुकड़ों में काट डालने की धमकी देकर गए थे। इससे परिजन डरे हुए हैं। शुक्रवार को भी परिजन ने रिश्तेदारों की ओर से लाए गए भोजन से पेट भरा।
-- -
पत्नी बोली पुलिस कर रही खानापूर्ति
प्रेमलता ने पुलिस पर घटना को लेकर खानापूर्ति करने का आरोप लगाया है। बताया कि बृहस्पतिवार शाम को पुलिस ने उसको व पति को चौकी बुलाकर बयान लिए थे। घर में फॉरेंसिक टीम आई थी। महज छत पर जांच करके वापस लौट गई।
.............
बयान.....
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीमें काम कर रही है। परिवार के लोगोंं से की गई पूछताछ और जांच में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा करेगी। - श्रद्धा नरेंद्र पांडेय, एसपी