फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नगर निगम कानपुर में भ्रष्टाचार के खिलाफ 76 पार्षदों ने सामूहिक इस्तीफा दिया

Tue, 27 Nov 2018 09:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Nov 2018 09:11 PM IST
विज्ञापन
 76 parshad gave resignation against corruption in kanpur
डेमो पिक
यूपी के कानपुर में मंगलवार को नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ 76 पार्षदों ने अपना सामूहिक इस्तीफा महापौर प्रमिला पाण्डेय को सौंपा। जानकारी के अनुसार महापौर कक्ष में हुई मारपीट के बाद कर्मचारियों और पार्षदों में चल रहे विवाद पर ही सामूहिक स्तीफा दिया गया है। 

इस मामले में कर्मचारी यूनियन और पार्षद समझौता न करने पर अड़े हुए हैं। अधिकारियों ने इस मामले में कोई पहल नहीं की है। साथ ही भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने और जन प्रतिनिधियों ने भी कोई रुचि नहीं दिखाई है। 
 
 76 parshad gave resignation against corruption in kanpur
डेमो पिक
कानपुर नगर निगम कर्मचारियों का दस दिनों से चल रहा कार्य बहिष्कार मंगलवार को स्थगित हो गया। महापौर प्रमिला पांडेय और नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा के साथ हुई वार्ता के बाद कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन स्थगित करने का फैसला किया। बुधवार से निगम में सभी कार्य होंगे। तीन दिन से शास्त्री नगर और सर्वोदय नगर के वार्डों में ठप पड़ी सफाई भी शुरू होगी। 
इससे पहले मंगलवार को सदन के उपनेता महेंद्र शुक्ला ने सभी दलों के पार्षदों की बैठक निगम गेस्ट हाउस में बुलाई। इसमें भाजपा समेत सभी दलों के 76 पार्षदों ने कर्मचारी नेताओं और उनके साथियों पर मारपीट व गालीगलौज करने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा देने का फैसला लिया।
 
 76 parshad gave resignation against corruption in kanpur
डेमो पिक
इन पार्षदों ने महापौर को सामूहिक इस्तीफा सौंपा। कई पार्षद तो अपनी ही सरकार को कोसते दिखे। भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि कोई भी पार्टी का बड़ा पदाधिकारी, मंत्री, विधायक उनकी परेशानी पूछने नहीं आया। दूसरी ओर, कर्मचारी नेताओं ने भी कार्य बहिष्कार करते हुए निगम परिसर में धरना दिया। दोपहर करीब तीन बजे नगर आयुक्त के अपर मुख्य सचिव आलोक सिन्हा के बैठक से लौटने के बाद महापौर ने कर्मचारी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें दोनों पक्षों की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे वापस लेने, 16 नवंबर से अब तक हुई घटना की मजिस्ट्रेटी जांच कराने और जो भी दोषी हो उसके खिलाफ कार्रवाई होने पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। अधिकारी-कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कहा कि बुधवार से सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
 76 parshad gave resignation against corruption in kanpur
डेमो पिक
यह था मामला 
जन्म, मृत्यु पंजीकरण कार्यालय में तैनात कर्मचारी नासिर ने शास्त्री नगर वॉर्ड के पार्षद राघवेंद्र मिश्रा और सर्वोदय नगर के पार्षद नीरज वाजपेयी पर 16 नवंबर को मारपीट करने का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर रहे थे। 20 नवंबर को इस विवाद को खत्म कराने के लिए बुलाई गई बैठक में पार्षदों और कर्मचारियों में मारपीट हुई थी। इसके बाद दोनों पक्षों ने स्वरूप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आक्रोशित कर्मचारियों ने आरोपी पार्षदों की गिरफ्तारी होने तक हड़ताल की घोषणा करते हुए दो वार्डों में सफाई का काम बंद कर दिया था।
 
विज्ञापन
 76 parshad gave resignation against corruption in kanpur
डेमो पिक
शास्त्री नगर के लोग पहुंचे निगम 
सफाई कर्मियों की हड़ताल की वजह से सड़कों, गलियों में जगह-जगह गंदगी से परेशान शास्त्री नगर के लोग मंगलवार को नगर आयुक्त से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्षदों और निगम कर्मियों की लड़ाई में क्षेत्र की जनता पिस रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed