{"_id":"5bfc103abdec22414c6438a9","slug":"sakshi-maharaj-threatens-to-kill-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर साक्षी महाराज को मिली धमकी, बोला- बम से उड़ा दूंगा, जिले में फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर साक्षी महाराज को मिली धमकी, बोला- बम से उड़ा दूंगा, जिले में फैली सनसनी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 27 Nov 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
साक्षी महाराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व उन्नाव जिले से सांसद साक्षी महाराज को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सांसद को नई दिल्ली में प्रवास के दौरान जान से मारने की फिर धमकी मिली। उनके मोबाइल पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। इसके बाद सांसद ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, यूपी के सीएम समेत अन्य अधिकारियों को पत्र भेजकर जांच और जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है।
साक्षी महाराज
- फोटो : self
अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव सांसद हरि साक्षी महाराज ने बताया कि सोमवार को वह नई दिल्ली में थे। दोपहर 12:35 बजे उनके मोबाइल नंबर 9868181999 पर 09579862096 नंबर से किसी मोहम्मद अंसार अकोला ने महाराष्ट्र से फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। फिर शाम 6:49 बजे मोबाइल नंबर 9412569999 पर एक बार फिर +61762745 नंबर से कॉल आई।
साक्षी महाराज
काल करने वाले ने अभद्रता करते हुए बम से उड़ाने की धमकी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय मंत्री व अधिकारियों को पत्र भेजकर कहा कि वह पहले से ही आतंकियों के निशाने पर हैं। पहले से उन्हें जेड वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है। सांसद ने अब जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। मालूम हो इससे पहले 24 नवंबर को दो बार अलग-अलग नंबरों से उन्हें धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
गृहमंत्री को भेजे गए पत्र में साक्षी महाराज ने लिखा है- मैं अयोध्या आंदोलन से प्रारंभ से जुड़ा रहा हूं। दिनांक 6 दिसंबर की घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी हूं। श्रीराम जन्म भूमि बाबरी विध्वंस में अभियुक्त भी हूं। अयोध्या का आंदोलन अपने चरम पर है। मैं हिंदुत्व व इस प्रकरण में प्रखर वक्ता भी हूं।
विज्ञापन
साक्षी महाराज
इसके आगे उन्होंने पत्र में लिखा- दिनांक 23 नवंबर की रात मेरे मोबाइल नंबर पर किसी डी कंपनी का फोन आया जिसने मुझे जान से मारने की धमकी के साथ ही आश्रम को बम से उड़ाने की धमकी भी दी। आज 26 नवंबर को एक बार फिर किसी मोहम्मद अंसार अकोला ने फोन कर मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी। जान माल के खतरे को देखते हुए मुझे जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करने की कृपा करें।