फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विपरीत परिस्थितियों में पहचाना हुनर, पति ने दिया धोखा तो पेंटिंग ने दिलाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान

Tue, 27 Nov 2018 01:28 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 27 Nov 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Own power Recognized in adverse conditions,
डेमो पिक

विपरीत परिस्थितियों में ही इंसान अपने हुनर को पहचान पाता है। इस बात की मिसाल हैं कानपुर गोविंदनगर निवासी प्रिथा मल्होत्रा। पति ने मारपीट की। कई दिनों तक भूखा रखा। कमरे में कैद रखा और एक दिन बिना बताए भाग गया। लेकिन हार मानने के बजाय प्रिथा ने हिम्मत दिखाई। वर्तमान में वह एक बेहतरीन आर्टिस्ट हैं और आज इसी दम पर वह इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना रही हैं।

Own power Recognized in adverse conditions,
डेमो पिक
हाल ही में अयोध्या में हुए  इंटरनेशनल आर्ट फेस्ट में उन्होंने अपने गुरू आर्टिस्ट प्रवेंद्र पांडेय के साथ पहला स्थान हासिल किया है। अब वह दिसंबर में प्रयागराज में होने वाले कुंभ आर्ट फेस्टिवल में भाग लेने जा रही हैं। इसमें पूरे एशिया के आर्टिस्ट आकर अपना हुनर दिखाएंगे। यह फेस्टिवल तीन से छह दिसंबर तक चलेगा।
 
Own power Recognized in adverse conditions,
डेमो पिक
तीन दिन में तैयार की पेंटिंग
अयोध्या में हुए इंटरनेशनल आर्ट फेस्ट में प्रिथा ने रामचरितमानस के एक अध्याय को पेंटिग के जरिए चित्रित किया था। 15 बाई 20 फुट की इस पेंटिंग को उन्होंने अपने गुरू आर्टिस्ट प्रवेंद्र पांडेय के साथ मिलकर रात-दिन जागकर तीन दिन में तैयार किया था। सभी को यह पेंटिंग बेहद पसंद आई और प्रिथा को पहला पुरस्कार मिला। वह स्टेट और नेशनल लेवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं में भी अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुकीं हैं। प्रिथा एक निजी स्कूल में बतौर टीचर भी काम करती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Own power Recognized in adverse conditions,
डेमो पिक
जब पति ने दिया धोखा
प्रिथा बताती हैं कि उन्होंने जल्दी ही शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिन तक तो सबकुछ ठीक चला, लेकिन कुछ समय बाद पति ने मारपीट शुरू कर दी। यहां तक कि वह एक कमरे में बंद कर के पूरा-पूरा दिन भूखा रखता था और अकेला छोड़ देता था।
 
विज्ञापन
Own power Recognized in adverse conditions,
डेमो पिक
सब-कुछ सहती रहीं, इस उम्मीद में कि शायद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और एक दिन पता चला कि वो हमेशा के लिए उनको छोड़कर कहीं भाग गया है। प्रिथा बताती हैं कि लोगों ने उनपर कई सवाल उठाए, लेकिन सबकी बातों को नजरअंदाज करते हुए उन्होंने अपने शौक को ही अपना जीवन बना लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed