फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Agra-Lucknow Expressway: Bus Hits Divider and Overturns, Six Injured

Kanpur: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, छह यात्री घायल; एक की हालत गंभीर

Thu, 13 Aug 2026 11:36 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 13 Aug 2026 11:36 AM IST
सार

Kanpur News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के जयपुर से गोरखपुर जा रही सवारियों से भरी बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया।

विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway: Bus Hits Divider and Overturns, Six Injured
43 यात्रियों से भरी बस पलटी! - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। जयपुर से 43 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही एक स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस के भीतर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची अरौल पुलिस ने यूपीडा और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्हौर पहुँचाया, जहाँ एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Agra-Lucknow Expressway: Bus Hits Divider and Overturns, Six Injured
43 यात्रियों से भरी बस पलटी! - फोटो : amar ujala

किलोमीटर 216 के पास अनियंत्रित हुई बस

पुलिस के अनुसार, बस संख्या BR02PC2233 जयपुर से सवारियों को भरकर गोरखपुर के लिए निकली थी। गुरुवार सुबह तड़के जब बस अरौल थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 216.900 के पास पहुँची, तभी चालक विजय सिंह निवासी गीता नगर, आगरा का बस से संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित बस तेज रफ्तार में सीधे डिवाइडर से टकराई और सड़क पर पलट गई।

विज्ञापन

मासूम बच्ची और बुजुर्ग महिला समेत 6 घायल

हादसे में छह यात्री घायल हो गए। घायलों की पहचान अनिल (30), शाइदा दुग्गा (25, निवासी आंध्र प्रदेश), अजय सिंह (35) व उनकी चार वर्षीय बेटी, सुमित्रा देवी (62) और राजन (35, निवासी अंबेडकरनगर) के रूप में हुई है। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद अनिल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हैलट अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में ही किया गया।

Agra-Lucknow Expressway: Bus Hits Divider and Overturns, Six Injured
43 यात्रियों से भरी बस पलटी! - फोटो : amar ujala

झपकी आने से हादसे की आशंका

थानाध्यक्ष अरौल विनय तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस को क्रेन की मदद से सड़क से हटाकर यातायात पूरी तरह सुचारु करा दिया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुबह के वक्त चालक को झपकी आ जाने के कारण यह हादसा हुआ। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed