सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Auraiya Son-in-law beaten up in-laws house instead grand hospitality expected thrashed by his brother-in-law

Auraiya: ससुराल में पिटे दामाद; जहां होनी थी जोरदार खातिरदारी, वहां साले और रिश्तेदारों ने दौड़ाकर पीटा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 05 Jun 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

Auraiya News: ससुराल पहुंचे एक दामाद ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और दो गाड़ियों में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Auraiya Son-in-law beaten up in-laws house instead grand hospitality expected thrashed by his brother-in-law
ससुराल पहुंचे दामाद पर हमला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र से ससुराल में दामाद की खौफनाक खातिरदारी का एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के पूर्वा गजा गांव में एक पारिवारिक विवाद को शांति से सुलझाने पहुंचे दामाद और उसके सगे भाइयों पर ससुराल पक्ष के लोगों ने काल बनकर हमला कर दिया।

आरोप है कि ससुराल वालों ने न सिर्फ तीनों भाइयों को दौड़ा-दौड़ा कर बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी, बल्कि बाहर खड़ी उनकी दो कीमती गाड़ियों पर पथराव कर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। इस हिंसक हमले के बाद पीड़ित दामाद ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी है, जिससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Auraiya Son-in-law beaten up in-laws house instead grand hospitality expected thrashed by his brother-in-law
ससुराल पहुंचे दामाद पर हमला - फोटो : amar ujala

कदम रखते ही बरसने लगीं लाठियां
कन्नौज जनपद के सौरिख थाना क्षेत्र स्थित ग्राम आदमपुर उम्मेद के रहने वाले ओपेन्द्र कुमार की ससुराल औरैया के पूर्वा गजा गांव में है। पिछले कुछ समय से दोनों परिवारों के बीच कोई घरेलू मनमुटाव चल रहा था। इसी पारिवारिक विवाद का निपटारा और सुलह-समझौता करने के लिए ओपेन्द्र कुमार शुक्रवार को अपने दो भाइयों शिवम और अमित कुमार को साथ लेकर अपनी ससुराल पहुंचा था। लेकिन, दामाद को अंदाजा भी नहीं था कि वहां सुलह के बजाय खूनखराबे की पूरी स्क्रिप्ट पहले से तैयार बैठी है।

विज्ञापन

गाली-गलौज का विरोध करने पर टूट पड़े साले और रिश्तेदार
पीड़ित ओपेन्द्र कुमार ने पुलिस को दी गई अपनी लिखित तहरीर में आरोप लगाया है कि वे जैसे ही ससुराल के घर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाकर बैठे राहुल सिंह, रवि सिंह और उनके कुछ अन्य साथियों ने उन्हें देखते ही मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया।

Auraiya Son-in-law beaten up in-laws house instead grand hospitality expected thrashed by his brother-in-law
ससुराल पहुंचे दामाद पर हमला - फोटो : amar ujala

जब ओपेन्द्र और उसके भाइयों ने इस बदसलूकी का विरोध किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। जान बचाने के लिए पीड़ित भाई जब बाहर भागे, तो आरोपियों ने दुस्साहस दिखाते हुए बाहर खड़ी उनकी दो गाड़ियों पर अंधाधुंध ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। पथराव के कारण दोनों वाहनों के शीशे टूट गए और गाड़ियाँ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।





थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि पूर्वा गजा गांव में ससुराल और दामाद के बीच मारपीट और गाड़ियों में तोड़फोड़ की लिखित तहरीर प्राप्त हुई है। पुलिस बल ने मौके पर जाकर मुआयना किया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कानून हाथ में लेने वाले आरोपियों के खिलाफ शीघ्र ही बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed