फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Banda ht wire fell and electrocuted house woman and teenager trying to switch off the refrigerator were burned

Banda: हाईटेंशन तार गिरने से घर में दौड़ा करंट; फ्रिज बंद कर रही महिला और किशोरी झुलसीं, पीएचसी में भर्ती

Wed, 22 Jul 2026 11:49 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 22 Jul 2026 11:49 AM IST
सार

Banda News: तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोधनी गांव में बुधवार को हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से एक घर में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। फ्रिज बंद करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला और किशोरी गंभीर रूप से झुलस गईं, जिन्हें पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Banda ht wire fell and electrocuted house woman and teenager trying to switch off the refrigerator were burned
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बांदा जिले के तिंदवारी थाना क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन का तार एलटी लाइन पर गिरने से बुधवार को घर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। फ्रिज बंद करने के चक्कर में महिला झुलस कर गिर गई। कुछ देर अफरा-तफरी मची रही। विकासखंड की ग्राम पंचायत गोधनी निवासी मनदीप ने बताया कि नलकूप के लिए गए हाई टेंशन का तार अचानक टूट कर एलटी लाइन में के ऊपर गिर गया।

विज्ञापन

इससे उनके घर में हाई वोल्टेज का करंट दौड़ गया। पत्नी संत कुमारी (26) फ्रिज बंद करने गई थी। इस दौरान वह करंट की चपेट में आ गई। वहीं, अंतिमा (15) पुत्री विजयपाल भी करंट की चपेट में आ गई। इन्हें उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर रामचंद्र ने बताया कि दोनों का उपचार किया जा रहा है। दोनों की हालत फिलहाल ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed