{"_id":"69d64fc045a2e970fd0fe841","slug":"banda-three-inter-district-robbers-apprehended-mobile-phones-and-bikes-recovered-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda: तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे, मोबाइल व बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda: तीन अंतर्जनपदीय लुटेरे दबोचे, मोबाइल व बाइक बरामद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 08 Apr 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस ने लूटपाट करने वाले तीन अंतर्जनपदीय अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तीनों के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है। सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक ने बताया कि सोमवार को प्रयागराज निवासी कृष्ण माधव के साथ हुई झपटमारी की सूचना मिली थी। तीन अज्ञात व्यक्तियों ने बाइक से आकर पीछे से उनका मोबाइल फोन छीन लिया था।
Trending Videos
इस संबंध में थाना मटौंध में प्राथमिकी दर्ज कर तीन टीमें गठित की गईं थी। बुधवार को सूचना मिलने पर पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को जखौरा अंडरपास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में महोबा के कबरई थाना क्षेत्र निवासी राहुल, रंजीत और कल्लू शामिल हैं। उनके खिलाफ थाना मटौंध में मामला दर्ज किया गया है। मटौंध थाने के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि अभियुक्तों के कब्जे से मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन