सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Young man climbed on the roof of the Ambedkar Express and suffered burns

Chitrakoot: अंबेडकर एक्सप्रेस की छत पर चढ़ा युवक, बुरी तरह झुलस गया, भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 02 Mar 2026 11:42 AM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Young man climbed on the roof of the Ambedkar Express and suffered burns
अस्पताल में भर्ती युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंबेडकर एक्सप्रेस के कोच के एम तीन की छत पर अधजला हुआ व्यक्ति मिला। जंक्शन पर ट्रेन रोक कर आरपीएफ व जीआरपी ने युवक को नीचे उतारा और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ के अनुसार अंबेडकर एक्सप्रेस की कोच नंबर एम तीन की छत पर एक अधजला हुआ व्यक्ति पड़ा होने की सूचना मिली। ट्रेन को गेट नंबर 404 गुरौला के पास ओएचई ऑफ कर कर ट्रेन रोकवाया और जले व्यक्ति को नीचे उतारा।
Trending Videos


ट्रेन के नीचे यात्रियाें की भीड़ जमा हुई तो नलिनी देवी, चचेरा भाई रामदीन कोल व बच्चे भी आ गए। पूछताछ करने पर अधजले व्यक्ति की पहचान महिला ने अपने पति हरदिया ऊंचाडीह निवासी राजेश कोल (35) के रूप में की। महिला ने बताया कि वह लोग प्रयागराज में रहकर मजदूरी का काम करते हैं। होली पर्व पर नैनी स्टेशन से ट्रेन के जनरल कोच में चढ़े थे। पति राजेश ट्रेन की छत पर कब चढ़ गए, इसकी कोई जानकारी नहीं है। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि ट्रेन से नीचे उतार कर सीएचसी में भर्ती कराया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed