फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Case of misdeed with teenager in Ghatampur

घाटमपुर: जमानत पर छूटते ही दुष्कर्म पीड़िता किशोरी को उठा ले गया आरोपी, अब तक सामने आई ये बात

Wed, 25 Aug 2021 03:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 25 Aug 2021 03:28 PM IST
सार

साढ़ थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत करते ही आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया गया। प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग लग रहा है, फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Case of misdeed with teenager in Ghatampur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घाटमपुर में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के आरोप में जेल में बंद आरोपी जमानत पर छूटकर आने के बाद साढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता किशोरी को ही उठा ले गया। आरोप है कि तीन दिन दुष्कर्म के बाद हालत बिगड़ने पर घर के बाहर फेंककर भाग गया था।
विज्ञापन


पुलिस ने शिकायत पर आरोपी को पकड़ लिया है। किशोरी के परिजनों ने साढ़ थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि अरविंद पासवान के खिलाफ एक वर्ष पहले छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था। इस मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन


जमानत पर छूटने के बाद 17 अगस्त की देर शाम किसी काम से निकली किशोरी को वह नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गया। उसके साथ तीन दिन तक दुष्कर्म करता रहा, फिर गंभीर हालत में घर के बाहर फेंक कर भाग गया। लोकलाज के डर से परिजन तीन दिन मामला दबाए रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को किशोरी को लेकर थाने आकर तहरीर दी। साढ़ थानाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बताया कि पीड़िता द्वारा शिकायत करते ही आरोपी अरविंद को हिरासत में ले लिया गया। प्रथमदृष्ट्या मामला प्रेम प्रसंग लग रहा है, फिर भी आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed