{"_id":"5a5e4def4f1c1b89268b4c5e","slug":"old-currency-notes-worth-rs-80-crore-seized-from-kanpur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कानपुर में पकड़े गए 100 करोड़ के पुराने नोटों की खेप, 8 मनीचेंजर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर में पकड़े गए 100 करोड़ के पुराने नोटों की खेप, 8 मनीचेंजर गिरफ्तार
Wed, 17 Jan 2018 10:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
पांच साै के बैन नाेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मेरठ में बिल्डर से 25 करोड़ के पुराने नोट मिलने के बाद कानपुर में भी पुराने नोटों का जखीरा पकड़ा गया है। एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी), पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने मंगलवार को कानपुर के एक होटल समेत तीन स्थानों से 8 मनीचेंजर पकड़े हैं। उनके पास लगभग 100 करोड़ रुपये बरामद होने की बात सामने आई है। आयकर विभाग के अफसर भी पूछताछ कर रहे हैं।
100 करोड़ के पुराने नोटों के साथ 8 मनीचेंजर पकड़े
2 of 4
बैन किए हुए नाेटाें का जखीरा बरामद
मेरठ में पिछले दिनों बिल्डर संजीव मित्तल के पास से पुलिस ने 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए थे। इसके बाद एनआईए को जानकारी मिली थी कि यूपी में कानपुर समेत कई जिलों में मनीचेंजर गैंग सक्रिय हैं, जो औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे हैं। इसकी सूचना पुख्ता होने पर एनआईए अफसरों ने आईजी आलोक सिंह और एसएसपी अखिलेश कुमार से संपर्क किया। अफसरों ने संगठित टीम बनाई।
एक होटल में छापामारा गया, देर रात नोटों की गिनती होती रही
3 of 4
बैन किए हुए नाेट
टीम ने 80 फीट रोड स्थित गगन होटल पर छापा मारकर दो कमरों से सात लोगों को गिरफ्तार किया। फिर टीम ने स्वरूप नगर और नजीराबाद इलाके के दो स्थानों पर छापेमारी की। यहां से एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। एक अफसर ने बताया कि अब तक मनीचेंजरों के पास से 100 करोड़ रुपये के पुराने नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एनआईए के इनपुट पर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई की
4 of 4
घंटाें से चल रही है नाेटाें की गिनती
शहर के एक थाने में मशीन से देर रात नोट गिने जाते रहे।गगन प्लाजा के 101,201 नंबर कमरों से वाराणसी का संतकुमार, संजय सिंह, अमरावती महाराष्ट्र का अनिल और सहारनपुर का विजय प्रकाश ओमप्रकाश दायमा समेत सात लोग पकड़े गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।