{"_id":"602d1c2e8ebc3ee93466986e","slug":"younger-brother-threw-elder-brother-into-mother-burning-pyre","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक तरफ जल रही थी मां की चिता, मकान को लेकर भिड़े भाई, छोटे ने बड़े को आग में झोंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक तरफ जल रही थी मां की चिता, मकान को लेकर भिड़े भाई, छोटे ने बड़े को आग में झोंका
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 18 Feb 2021 08:54 AM IST
विज्ञापन
संडीला सीएचसी में पत्नी के साथ बैठा दीना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में हरदोई जिले के ग्राम मुसैला में संपत्ति के विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई को मां की जलती चिता में फेंक दिया। इससे वहां अफरा-तफरी मच गई। झुलसे बड़े भाई को आनन-फानन में संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि आरोपी छोटा भाई फरार हो गया।
मां की जलती चिता में बड़े भाई को फेंकने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस मामले की जांच कर रही है। संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मुसैला निवासी सिताला (70) की मंगलवार रात मौत हो गई थी। उसके दो पुत्रों दीना (55) और छोटेलाल (47) के बीच बुधवार की सुबह सिताला के मकान को लेकर विवाद हो गया।
इसी मकान को लेकर हुआ विवाद
- फोटो : अमर उजाला
परिचितों ने हालात का हवाला देकर विवाद न करने की सलाह दी तो मामला शांत हो गया। इसके बाद सिताला का अंतिम संस्कार गांव में ही स्थित उसके बाग में किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक छोटेलाल आक्रोशित हो गया और बड़े भाई दीना को मां सिताला की जलती चिता में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की जलती चिता में बड़े भाई को फेंकने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
इससे अंतिम संस्कार में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन ही दीना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत खतरे से बाहर बताई है। कोतवाल सुरेश मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। भाइयों के बीच विवाद हुआ है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
मां की जलती चिता में बड़े भाई को फेंकने का मामला
- फोटो : अमर उजाला
336 वर्ग फीट के मकान को लेकर है विवाद
दीना परिवार के साथ कुछ समय से संडीला कस्बे के सुंबाबाग में किराये के मकान में रहता है। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। छोटेलाल गांव में ही मां सिताला के मकान के पीछे की ओर बने एक कमरे में रहता है। वह भी मजदूरी करता है।
दीना परिवार के साथ कुछ समय से संडीला कस्बे के सुंबाबाग में किराये के मकान में रहता है। परिवार चलाने के लिए वह मजदूरी करता है। छोटेलाल गांव में ही मां सिताला के मकान के पीछे की ओर बने एक कमरे में रहता है। वह भी मजदूरी करता है।