फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dr krishna gopal said self respect of india is waking up

कानपुर: डॉ. कृष्ण गोपाल बोले- जाग रहा है भारत का स्वाभिमान, असंभव कार्य भी हो रहे संभव

Wed, 08 Dec 2021 05:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Dec 2021 05:04 PM IST
सार

डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा कि इस पावन यज्ञ में हमारी आहुति अवश्य होनी चाहिए, आने वाली पीढ़ी को देश और उसके गौरव, पूर्वज और श्रद्धा स्थल का स्मरण हमेशा रहे। यह कार्य हम सभी को मिलकर करना है। 

विज्ञापन
dr krishna gopal said self respect of india is waking up
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल ने कहा है कि भारत बदल रहा है और भारत का स्वाभिमान जाग रहा है, उसका परचम पूरे विश्व में दिख रहा है। राष्ट्रहित के जिन कार्यों को असंभव माना जाता था, वो सभी संभव होते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने यह विचार कानपुर प्रांत के 36 संगठनों के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक में प्रकट किए। बैठक में डॉ. कृष्ण गोपाल ने सभी संगठनों के कार्यकर्ताओं से कार्य के बारे में जानकारी ली। अमृत महोत्सव अभियान में आयोजन समिति के सहयोग के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमृत महोत्सव हमारे लिए केवल आजादी के 75 वर्ष मनाने का अवसर नहीं है बल्कि यह स्मरण करने का है कि आजादी का 75वां वर्ष हम सबको कैसे प्राप्त हुआ। देश में स्वतंत्रता ऐसे अनगिनत गुमनाम शहीदों के कारण प्राप्त हुई है, जिनका हम स्मरण ही नहीं कर पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक गांव, प्रत्येक जाति ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी आहुति दी है। यह अवसर है जब हम ऐसे बलिदानियों की श्रृंखला से भावी पीढ़ी को अवगत कराएं। वे जानें कि स्वतंत्रता सामान्य नहीं है या स्वतंत्रता कैसे प्राप्त हुई है, इसके लिए कितने त्याग और बलिदान किए गए हैं। यह हम सबको मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि इस पावन यज्ञ में हमारी आहुति अवश्य होनी चाहिए, आने वाली पीढ़ी को देश और उसके गौरव, पूर्वज और श्रद्धा स्थल का स्मरण हमेशा रहे। यह कार्य हम सभी को मिलकर करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed