सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   elder brother was shot dead father and younger brother beat accused amiddle brother to death In Jalaun

यूपी में डबल मर्डर: बड़े भाई की गोली मारकर हत्या, पिता और छोटे ने कातिल मझले भाई को पीटकर मार डाला; पूरी कहानी

अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 21 Apr 2026 08:56 AM IST
विज्ञापन
सार

जालौन में एक युवक ने बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। गुस्साए पिता और छोटे ने आरोपी मझले भाई को पीटकर मार डाला। फसल के बंटवारे को लेकर कई दिन से परिवार में विवाद चल रहा था। 

elder brother was shot dead father and younger brother beat accused amiddle brother to death In Jalaun
jalaun murder - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के जालौन के रामपुरा में आपसी विवाद में दो भाइयों की हत्या हो गई। दरअसल, फसल बंटवारे के विवाद में मझले भाई ने बड़े भाई की तमंचे से गोली मारकर हत्या कर दी। वहां मौजूद पिता व छोटे भाई ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। बीचबचाव के लिए पहुंचे अन्य लोग भी दहशत में खड़े रहे लेकिन किसी की भी रोकने की हिम्मत नहीं हुई। सीओ थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की।
Trending Videos


रामपुरा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर जागीर निवासी जय नारायण चतुर्वेदी (70) के तीन बेटे थे। सभी अलग-अलग स्थानों पर रहकर खेती किसानी का काम देखते थे। बड़ा बेटा कैलाश (43) मिर्जापुर गांव में रहता था। दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू (33) रामपुरा में रहता था। सबसे छोटा बेटा गुड्डू (26) अंगदेला मडैइयन में रहता है। दो दिन से फसल बंटवारे को लेकर सभी के बीच विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दूसरे नंबर का बेटा जितेंद्र उर्फ अल्लू बंटवारे से संतुष्ट न होने पर विरोध कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सोमवार शाम को खेत में गेहूं की कतराई होनी थी। सभी खेत पर पहुंचे। वहां जितेंद्र भी आ गया और दोनों भाइयों से विवाद करने लगा। बड़े बेटे कैलाश ने इसका विरोध किया तो जितेंद्र उर्फ अल्लू ने तमंचे से गोली मार दी। इससे कैलाश की मौके पर ही मौत हो गई। जब छोटे भाई व पिता ने यह नजारा देखा तो वह अपना आपा खो बैठे और लाठी-डंडों से पीटकर जितेंद्र की हत्या कर दी। सीओ अंबुज यादव का कहना है कि दो भाइयों की मौत हुई है। जांच की जा रही है।

पिता और छोटे भाई पर भी तमंचा ताना, दोनों ने पीटकर मार डाला
फसल बंटवारे के विवाद में बड़े भाई की हत्या करने के बाद आरोपी ने पिता जयनारायण और छोटे भाई पर भी तमंचा तान दिया। बेटे की हत्या देख पिता और छोटे भाई का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों ने बिना देर किए लाठी-डंडों से आरोपी पर हमला कर दिया। लगातार प्रहार से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

 

घटना के बाद भी पिता और छोटा भाई वहीं खड़े रहे और खुद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता पुत्र को हिरासत में ले लिया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बड़े भाई को गोली मारने के बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और वह मौके पर ही तमंचा लहराते हुए लोगों को धमकाने लगा। उसने साफ तौर पर कहा कि जो भी उसके पास आने की कोशिश करेगा उसे भी गोली मार दी जाएगी।

 

ग्रामीणों का कहना है कि अगर आरोपी गोली मारने के बाद शांत रहता, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लगातार दी जा रही धमकियों और पिता भाई पर तमंचा तानने से हालात बिगड़ गए और विवाद ने दो जिंदगियां खत्म कर दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed