{"_id":"69d0f437acb9e65a790a716c","slug":"farrukhabad-mla-and-sdm-clash-during-samadhan-diwas-heated-altercation-over-survey-of-land-worth-crores-2026-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad: समाधान दिवस में भिड़े विधायक और एसडीएम; करोड़ों की जमीन की पैमाइश पर नोकझोंक, डीएम से होगी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad: समाधान दिवस में भिड़े विधायक और एसडीएम; करोड़ों की जमीन की पैमाइश पर नोकझोंक, डीएम से होगी शिकायत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sat, 04 Apr 2026 04:51 PM IST
विज्ञापन
सार
Farrukhabad News: कायमगंज तहसील में ग्राम मुरैठी की एक कीमती जमीन की पैमाइश को लेकर विधायक डॉ. सुरभि और एसडीएम अतुल कुमार सिंह के बीच तीखी बहस हुई। विधायक ने अधिकारियों पर दबंगों के दबाव में काम करने का आरोप लगाया, जबकि एसडीएम ने नक्शे में त्रुटि का हवाला देते हुए कार्रवाई रोकने की बात कही।
फर्रुखाबाद समाधान दिवस विवाद
- फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान भूमि पैमाइश का एक मामला तूल पकड़ गया। शिकायतकर्ता की गुहार पर चर्चा के दौरान एसडीएम और क्षेत्रीय विधायक के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। ग्राम मुरैठी निवासी रघुराज सिंह ने गाटा संख्या-43 की पक्की पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
Trending Videos
उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व में पैमाइश स्वीकृत होने के बावजूद राजस्व टीम कई बार मौके पर पहुंची, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। द्वितीय पक्ष के प्रभाव में पहले तारीख दी गई और बाद में पैमाइश रुकवा दी गई। मामला सामने आने पर विधायक डॉ. सुरभि ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि दबंग और गैंगस्टर प्रवृत्ति के लोगों के दबाव में कार्रवाई रोकी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिम्मेदारों पर कराई जाएगी कार्रवाई
उन्होंने सवाल उठाया कि जब पैमाइश का आदेश पहले ही जारी हो चुका था तो उसे बाद में क्यों रोका गया। इस पर एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि करोड़ो की भूमि का मामला है। नक्शा त्रुटिपूर्ण होने के कारण पैमाइश रोकनी पड़ी। नक्शा सही होने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक ने कहा डीएम को मामले से अवगत कराकर जिम्मेदारों पर कार्रवाई कराई जाएगी।