सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Female Voters Decline by Over 40000 in Four Assembly Constituencies in Kanpur Political Equations Impacted

UP: कानपुर में सियासी हलचल तेज, 9.23 लाख वोटर्स हटने से मचा हड़कंप, फॉर्म भरने के बाद भी नाम गायब, उठे ये सवाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 14 Apr 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में मतदाता पुनरीक्षण के बाद महिला और पुरुष मतदाताओं की संख्या में भारी कमी आई है। हजारों लोगों ने शिकायत की है कि फॉर्म-छह जमा करने के बावजूद अंतिम सूची में उनका नाम शामिल नहीं किया गया।

Female Voters Decline by Over 40000 in Four Assembly Constituencies in Kanpur Political Equations Impacted
कानपुर मतदाता पुनरीक्षण 2026 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में एसआईआर अभियान के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची ने चौंकाने वाले आंकड़े पेश किए हैं, जिसमें बड़ा बदलाव सामने आया है। जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी अंतिम सूची के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या में कमी दर्ज की गई है। इसके साथ ही महिला मतदाताओं की संख्या में भी कमी आई है। इनमें कल्याणपुर, गोविंदनगर, छावनी और महाराजपुर में 40-40 हजार से अधिक महिला मतदाता घट गई हैं।

Trending Videos

मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हुई कटौती के बाद राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसे लेकर सभी राजनीतिक दल नए सिरे से चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। एसआईआर से पहले जिले में 35.38 लाख मतदाता थे, जो अब घटकर 26.36 लाख ही रह गए हैं। यानी करीब 9.23 लाख मतदाता सूची से बाहर हो गए। बता दें कि जिले में न केवल पुरुष, बल्कि महिला मतदाताओं की संख्या में भी कमी आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

40-40 हजार से ज्यादा घटीं महिला मतदाता
इसमें पुरुष मतदाता 15.35 लाख (लगभग 58%) महिला मतदाता 13.15 लाख (लगभग 42%) और अन्य 110 हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची के अनुसार कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या 1,72,822 थी। यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 47,393 महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं। गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में 1,67,656 महिला मतदाता थीं।

राजनीतिक समीकरण प्रभावित होने की आशंका
यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 46,623 महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं।  छावनी विधानसभा क्षेत्र में 1,71,789 महिला मतदाता थीं। यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 44,791 महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं। महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,08,318 महिला मतदाता थीं। यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 40,095 महिलाओं के नाम बाहर हो गए हैं।

चार विधानसभा क्षेत्र में 45 हजार से ज्यादा पुरुष मतदाता कम हुए
एसआईआर के बाद जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में 45-45 हजार से ज्यादा पुरुष मतदाता कम हो गए हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची के अनुसार छावनी विधानसभा क्षेत्र में 1,99,171 पुरुष मतदाता थे। यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 56,788 पुरुषों के नाम बाहर हो गए हैं। गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र में 1,89,812 पुरुष मतदाता थे।

45,857 पुरुषों के नाम बाहर हो गए हैं
यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 53,527 पुरुषों के नाम बाहर हो गए हैं। कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र में 1,91,609 पुरुष मतदाता थे। यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 52,412 पुरुषों के नाम बाहर हो गए हैं। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र में 1,63,509 पुरुष मतदाता थे। यहां की मतदाता सूची से एसआईआर के बाद 45,857 पुरुषों के नाम बाहर हो गए हैं।

फॉर्म भरे थे मगर मतदाता सूची में नहीं है नाम
विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में नाम न होने की कई लोगों की शिकायतें हैं। आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के हीरामनका निवासी जुबैर अहमद भूरे ने बताया कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है जबकि उन्होंने सारे कागज बीएलओ को उपलब्ध कराए थे। बीएलओ का कहना है कि फॉर्म-6 फिर से भर कर जमा करें। परेड निवासी जुबैर ने बताया कि उनका नाम भी मतदाता सूची में नहीं है।

नया फॉर्म भरा, लेकिन सूची में नाम नहीं
बीएलओ से संपर्क करने पर उनका कहना है कि फॉर्म-6 नए सिरे से भर कर जमा करें। वार्ड नंबर 73 दक्षिणी जाजमऊ में एसआईआर फार्म जमा होने के बाद भी बुशरा, सना, तैयबा, अमजद, जव्वाद, इरम, सज्जाद, सादिया, खुशबू, नाजिया सद्दाम, नौरीन, समाम, मसना का नाम सूची में नहीं है। इसी तरह से वार्ड नंबर 36 अजीतगंज में 15 साल से मकान में न रहने वालों का नाम अपडेट सूची में है और जो एसआईआर फार्म जमा किए थे उनका नहीं है। सबनूर ने बताया कि उनका नया फॉर्म भरा गया, लेकिन सूची में नाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed