फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four injured fight on ganesh statue broken

गणेश प्रतिमा खंडित होने पर मारपीट-पथराव, चार घायल

Thu, 15 Sep 2016 10:45 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
four injured fight on ganesh statue broken
डेमो पिक
कानपुर में गणेश प्रतिमा खंडित होने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट-पथराव हुआ जिसमें चार लोग घायल हो गए। दोषियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगा आक्रोशित भीड़ ने नवाबगंज थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


घायल को अस्पताल भेज पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर ली। शाम को नवाबगंज डीपीएस तिराहे की गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई जा रही थी। थाने से ठीक पहले नवाबगंज के युवकों ने मटकी फोड़ का आयोजन किया था। गणेश प्रतिमा लादे हुए लोडर जैसे ही मटकी के नीचे पहुंचा, आरोप है तभी कुछ युवकों ने गणेश प्रतिमा के ऊपर चढ़कर मटकी तोड़ दी।
विज्ञापन


प्रतिमा ले जा रहे युवकों ने प्रतिमा पर चढ़ने वाले एक युवक को पीट दिया। इस पर दोनो पक्ष लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। पथराव हो गया। बवाल थाने के ठीक बगल में चल रहा था लेकिन नवाबगंज थाने की पुलिस बैराज पर सुरक्षा व्यवस्था में लगी थी। बाद में फोर्स पहुंची और भीड़ को खदेड़ा। घायल कछियाना निवासी राकेश यादव सहित चार लोगों को हैलट भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने मारपीट करने वालों की गिरफ्तारी न होने तक प्रतिमा विसर्जित न करने की बात कहकर जाम लगा दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया तब कहीं जाकर मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाया गया। नवाबगंज एसओ कृष्ण लाल पटेल ने बताया राकेश ने करन, विमलेश, बमबम और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed