{"_id":"66c603fc7694e7d4a806c342","slug":"ghatampur-body-of-a-youth-was-found-hanging-from-a-noose-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 21 Aug 2024 09:44 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 21 Aug 2024 09:44 PM IST
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के जगदीशपुर गांव में बुधवार की शाम नलकूप की झोपड़ी में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने युवक के एक दोस्त पर हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेसिंक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की। जगदीशपुर गांव निवासी इंद्रपाल कुरील (48) खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
घर पर पत्नी राजकुमारी, बेटा सनी (11) व तीन बेटियां 19 वर्षीय शालू, 17 वर्षीय शीलू, 15 वर्षीय रिचा है। इंद्रपाल कुरील का शव बुधवार की शाम नलकूप में बनी झोपड़ी में भंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने गांव में रहने वाले इंद्रपाल के एक दोस्त पर हत्याकर शव झोपड़ी में फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि दोनों में कुछ दिनों पहले विवाद भी हो चुका है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों के आरोप की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक साल पहले मृतक के छोटे भाई ने भी आत्महत्या की थी।
विज्ञापन