{"_id":"669fb4ad7f6d94309306e9f4","slug":"ghatampur-council-member-s-son-made-a-mms-of-a-girl-and-blackmailed-her-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghatampur: सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बना मांगे बीस हजार, रुपये न देने पर जिंदगी बर्बाद करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghatampur: सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बना मांगे बीस हजार, रुपये न देने पर जिंदगी बर्बाद करने की दी धमकी
Tue, 23 Jul 2024 07:20 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, घाटमपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 23 Jul 2024 07:20 PM IST
सार
घाटमपुर में सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बना 20 हजार रुपये की मांग की। युवती ने रुपये देने के बहाने बुलाकर युवक को पुलिस से पकड़वाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घाटमपुर कस्बे में एक सभासद के बेटे ने युवती का एमएमएस बनाकर ब्लैकमेल कर बीस हजार रुपये की मांग की है। रुपये न देने पर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। युवती ने रुपये देने के बहाने युवक को बुलाकर पुलिस से पकड़वा दिया। जिसके बाद युवती ने घाटमपुर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
कस्बे की एक युवती ने मंगलवार दोपहर थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक ने उसका एमएमएस बना लिया है। जिसके बाद युवक वाट्सएप के जरिए उससे बीस हजार रुपये की मांग कर रहा है। रुपये न देने पर एमएमएस वायरल करने के साथ किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने युवती से युवक को रुपये देने के बहाने बुलाने की बात कही। जिस पर युवती ने वाट्सएप पर युवक को रुपये देने की बात कहकर आईटीआई के पास बुलाया।
विज्ञापन
जैसे ही युवक वहां पहुंचा तो पहले से आसपास मौजूद सादी वर्दी में तैनात पुलिस बस ने युवक को धर दबोचा। जिसके बाद लेकर थाने आई। जहां पर उससे पूछताछ चल रही है। एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन